CSPDCL 16 से करेगा विशेष शिविरों का आयोजन: चीफ इंजीनियर संजीव सिंह ने बताया…

schedule
2026-01-14 | 14:29h
update
2026-01-14 | 14:29h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत वितरण कंपनी विशेष शिविरों के आयोजन की तैयारी में है। यह शिविर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसके तहत रायपुर जिला में वितरण कंपनी के सिलतरा संचारण और संधारण संभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता और पंजीयन शिविर का आयोजन 16 जनवरी से किए जा रहे हैं।

पीएम सूर्यघर योजना की दी जाएगी जानकारी

इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर मुफ्त बिजली प्राप्त करने तथा शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाने की पूरी जानकारी दी जा रही है।

एजेंसियों के लोग भी होगें शामिल

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता संजीव सिंह ने बताया कि अधिकृत सोलर एजेंसियां शिविरों में उपस्थित रहकर योजना की प्रक्रिया समझाएंगी रतथा मौके पर ही ऑनलाइन पंजीयन भी किया जाएगा।

जानिए- कब कहां होगा शिविर

सिलतरा संचारण एवं संधारण संभाग के अंतर्गत 16 जनवरी को सिलतरा में, 20 को अकोली में, 22 को कन्हेरा में , 23 को बहेसर, 27 को गिरौद, 29 को धनेली, 30 जनवरी को गिधौरी तथा 03 फरवरी को निमोरा ग्राम पंचायत में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

केंद्र व राज्‍य सरकार की तरफ से एक लाख सब्सिडी

इंजीनियर संजीव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत केन्द्र सरकार की तरफ से 78 हजार रूपए तक और इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी 30 हजार रूपए प्रदान की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को सोलर सिस्टम लगाने में बहुत कम खर्च आता है और उनका बिजली बिल शून्य तक हो सकता है।

शिविर का लाभ लेने की अपील

उन्होने ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने गांव में निर्धारित तिथि को आयोजित शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें और स्वच्छ एवं सस्ती सौर ऊर्जा का लाभ उठाएं।

chatur postJanuary 14, 2026
437 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 20:22:03
Privacy-Data & cookie usage: