Site icon Chatur Post

CSPGCL बिजली उत्‍पादन कंपनी से छीन गई कोरबा पूर्व की 105 एकड़ जमीन: अब वहां होगा यह काम…

CSPGCL

CSPGCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली उत्‍पादन कंपनी को झटका लगा है। कंपनी की 105 एकड़ जमीन छीन गई है। यह जमीन कोरबा में है। उत्‍पादन कंपनी उस जमीन के लिए सरकार का प्‍लान तैयार है।

उद्योग विभाग को होगा आवंटित

अफसरों के अनुसार बिजली उत्‍पाद कंपनी  की कोरबा के कोहड़िया स्थित 105 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को स्‍थानांतरित की जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिजली उत्‍पादन कंपनी की जमीन उद्योग विभाग को दिए जाने की राज्‍य के उद्योग मंत्री और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने पुष्टि की है।

CSPGCL  पावर प्‍लांट की है जमीन

कोरबा में बिजली उत्‍पादन कंपनी की जिस 105 एकड़ जमीन को उद्योग विभाग को स्‍थानांतरित किया जा रहा है, वहां पहले पॉवर प्‍लांट था जिसे कोरबा पूर्व के नाम से जाना जाता था।‍ इस जमीन के उपयोग को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं। इनमें पावर प्‍लांट से लेकर सोलर प्‍लांट लगाने तक की चर्चा शामिल है।

बोर्ड की मिली मंजूरी

कोरबा पूर्व प्‍लांट की खाली पड़ी जमीन उद्योग विभाग को सौंपने के प्रस्‍ताव को बिजली कंपनी के बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। बोर्ड ने इसके लिए प्रबंध निदेशक (एमडी) को अधिकृत कर दिया है।

CSPGCL उत्‍पादन कंपनी की जमीन पर बनेगा एल्‍युमिनियम पार्क   

कोरबा पूर्व पावर प्‍लांट की 105 एकड़ जमीन पर एल्‍युमिनियम पार्क की स्‍थापना की जाएगी। वहां बालको के स्मेल्टर प्लांट में एल्यूमिना तैयार होता है। एल्यूमिनियम पार्क के बन जाने से एल्यूमिनियम से तैयार होने वाले उत्पाद कोरबा में ही बन सकेंगे।

उत्पादन कंपनी के बोर्ड की बैठक में पूर्व सयंत्र की ज़मीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने हेतु हरी झंडी मिल गई है, जल्द ही ज़मीन हेंडओवर की प्रक्रिया को पूरी की जायगी। एल्युमीनियम पार्क की स्थापना से लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिले की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होगी।

   लखन लाल देवांगन

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यक कर आबकारी, श्रम मंत्री

Exit mobile version