CSPGCL रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी की महत्वाकांक्षी 2 गुना 660 मेगावॉट क्षमता की कोरबा सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन के लिए स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी State Power Generation Company ने इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन Indian Railway Finance Corporation से 12,640 करोड़ रुपये का ऋण अनुबंध हस्ताक्षरित किया है।
इस कार्य को गति देने के लिए वित्त व्यवस्था का कार्य तेजी से किया जा रहा था जिसमें महत्वपूर्ण सफलता मिली और ऋण अनुबंध निष्पादित किया गया। इसमें पॉवर कंपनी की ओर से संदीप मोदी ,कार्यपालक निदेशक (वित्त) और सी एल नेताम कार्यपालक निदेशक (परियोजना) व आईआरएफसी की ओर से नव गोयल(महाप्रबंधक) ने रायपुर में शुक्रवार को अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
लंबी अवधि और कम दरों पर प्राप्त ऋण से परियोजना को वित्तीय स्थिरता प्राप्त होगी एवं परियोजना को समय पर पूर्ण करने में मदद मिलेगी जिससे अंतत: प्रदेश की जनता को फायदा होगा। इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा सचिव व जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष IAS डॉ .रोहित यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने पर प्रतिबद्धता जाहिर की गई ।
बिजली वितरण कंपनी की इस परियोजना का मार्च 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य प्रारंभ किया गया था। बिलासपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अध्यक्षगण सुबोध कुमार सिंह, डॉ. रोहित यादव, प्रबंध निदेशकगण एस के कटियार, आर.के.शुक्ला, भीम सिंह कंवर भी उपस्थित थे।