Site icon Chatur Post

CSPGCL छत्‍तीसगढ़ के विद्युत उत्‍पादन संयंत्र की साइबर सुरक्षा की चिंता: एमडी कटियार ने वीसी के माध्‍यम से….    

CSPGCL छत्‍तीसगढ़ के विद्युत उत्‍पादन संयंत्र की साइबर सुरक्षा की चिंता: एमडी कटियार ने वीसी के माध्‍यम से....

CSPGCL  रायपुर। विश्व साइबर सुरक्षा माह के समापन सत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार के मार्गदर्शन में वीसी के माध्यम से मुख्यालय और राज्य बिजलीघरों के प्रमुखों व उच्च अधिकारियों को साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। कटियार ने उद्बोधन में कहा कि आईटी विभाग की सतत निगरानी और साइबर संकट प्रबंधन संयंत्र के गठन से हमारे सिस्टम और बिजलीघर सुरक्षित हैं।

CSPGCL पॉवर पाइंट के माध्यम से दी गई जानकारी

इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा पॉवर पाइंट के माध्यम से जनरेशन कंपनी में साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ और सख्त बनाने के लिए  प्रयासों की समीक्षा, मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर पर साइबर सुरक्षा के लिए संगठनात्मक संरचना व क्रियान्वयन, प्रबंधन स्तर की निगरानी और बिजलीघरों मे साइबर जोखिम जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारियां दी गई। इस अवसर पर टेबल कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। जिसमें साइबर सुरक्षा संबंधित टीप दी गई है।

CSPGCL अक्‍टूबर में चला जागरुकता अभियान

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के दिशानिर्देश पर अक्टूबर  में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के मुख्यालय और विभिन्न बिजलीघरों में जागरूकता अभियान चलाया गया। कर्मियों को जागरूक बनाने के साथ-साथ सावधानी बरतने के लिए आह्वान किया गया। इस कार्य के लिए कटियार ने ईडी ओेएंडएम एमएस कंवर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता गुलाब गंगवानी, अमिता बारा, महेन्द्र देवांगन और पूरी टीम को बधाई दी।

Exit mobile version