कर्मचारी हलचल

CSPGCL  काम कर गया कर्मचारियों का दबाव: कंपनी प्रबंधन ने जारी किया सिंगल प्रमोशन आर्डर

अनुविभागीय अधिकारी से लेखा अधिकारी पदोन्नति

CSPGCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी में कर्मचारियों की पदोन्नति अटक गई है। ऐसा जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के कारण हुआ है। कंपनी के अफसरों ने अब तक ग्रेडेशन लिस्ट ही तैयार नहीं किया है। इधर, पदोन्नति के लिए जारी डेडलाइन खत्म हुए 15 दिन बीत गए हैं। इससे पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों का सब्र जवाब देने लगा है।

अनुविभागीय अधिकारी से लेखा अधिकारी पदोन्नति का मामला

पूरा मामला उत्पादन कंपनी में अनुविभागीय अधिकारी से लेखा अधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति का है। कंपनी की तरफ से सभी श्रेणी के पदों पर पदोन्नति के लिए 30 अप्रैल की तारीख तय की गई थी।

इस समय सीमा में इंजीनियरों और अधिकारियों के प्रमोशन आर्डर जारी हो गए हैं, लेकिन अनुविभागीय  अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश अब तक जारी नहीं हो पाया है।

CSPGCL  अब तक ग्रेडेशन लिस्ट ही नहीं बनी पाई

पदोन्नति का इंतजार कर रहे अनुविभागीय अधिकारियों में एक महिला भी शामिल हैं। वरिष्ठता क्रम में पहले नंबर पर उनका नाम है और इसी महीने वे सेवानिवृत्त होने वाली हैं।

इस बीच पदोन्नति आदेश जारी न होने से नाराज कर्मचारियों ने अरुण देवांगान के नेतृत्व में बुधवार को मानव संसाधन विभाग के अफसरों से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया। साथ ही पूरे मामले की एमडी और चेयरमैन से शिकायत करने की भी बात कही।

CSPGCL  आज जारी हुआ सिंगल आर्डर

कर्मचारियों की नाराजगी के बाद आज अनुविभागीय अधिकारी से लेखा अधिकारी के पद पर पदोन्नति का सिंगल आर्डर जारी हुआ है। यह आर्डर लता कृष्ण कुमार का है। लता कृष्ण कुमार इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाली हैं। माना जा रहा है कि यह आर्डर कर्मचारियों के दबाव में जारी किया गया है, लेकिन बाकी लोगों को पदोन्‍नति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

बिजली कंपनी में बदला इंजीनियरों की भर्ती का कोटा, देखिए- आर्डर

Back to top button