Site icon Chatur Post

CSPGCL: जनरेशन कंपनी के एमडी कटियार को मिल गया एक्सटेंशन, देखिए ऑर्डर

CSPGCL:कौन होगा जनरेशन कंपनी का अगला MD, बने रहने की जोड़तोड़ के बीच चर्चा में ये नाम...

CSPGCL: रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी के एमडी संजीव कुमार कटियार का सेवा विस्तार कर दिया है। कटियार का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा था। सरकार ने एक दिन पहले ही सेवा विस्तार का आदेश जारी कर दिया। चूंकि आज आखिरी वर्किंग डे था इस वजह से आज आदेश जारी किया गया है।

CSPGCL: ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार संजीव कुमार कटियार प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के कार्यकाल में वृद्धि करते हुए 30.11.2023 के बाद 01.12.2024 तक अस्थाई रूप से 01 वर्ष अथवा आगामी आदेश पर्यन्त, जो भी पहले हो, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में संचालक एवं प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है, जिसकी अवधि 30.11.2024 को समाप्त हो रही है।

राज्य शासन, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के मेमोरेण्डम आफ एसोसिएशन एण्ड आर्टिकल आफ एसोसिएशन के अंतर्नियम की कंडिका-77 सहपठित कंडिका-78 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए श्री संजीव कुमार कटियार के कार्यकाल में वृद्धि करते हुए दिनांक 30.11.2024 के पश्चात् दिनांक 31.03.2025 तक अथवा आगामी आदेश पर्यन्त, जो भी पहले हो, उक्त कंपनी में संचालक एवं प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ किया जाता है।

संजीव कुमार कटियार, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड की सेवा शर्तें एवं वेतन का निर्धारण विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक 864/एफ 21/04/2020/13/2 दिनांक 04.05.2020 के अनुसार की जावेगी।

Exit mobile version