Site icon Chatur Post

CSPGCL जनरेशन कंपनी ने किया बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच MoU: कंपनी 2700 कर्मचारियों को मिलेगी यह सुविधाएं और लाभ

CSPGCL जनरेशन कंपनी ने किया बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच MoU: कंपनी 2700 कर्मचारियों को मिलेगी यह सुविधाएं और लाभ

CSPGCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पांवर जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच सोमवार को अनुबंध किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए और ज्यादा कवरेज के लिए किया गया है।

एमडी ने किया एमओयू पर हस्‍ताक्षर

 इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस के कटियार और बैंक आफ बड़ौदा के देवाकर ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। एसके कटियार ने इस अनुबंध को कंपनी एवं कर्मचारी हित में बड़ा कदम बताया है। जनरेशन कंपनी के मुख्यालय , हेसदेव ताप विद्युत गृह, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह एवं अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत में कुल 2700 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत है, जिन्‍हें इस अनुबंध से सीधा लाभ मिलेगा।

कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा विशेष पैकेज

कंपनी ने कर्मचारियों के लिए बैंक से विशेष पैकेज बनाने का अनुरोध किया था,जिससे कर्मियों को एक ही बैक में किफायती और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सके। बैक की तरफ से बताया गया कि केंद्र सरकार के साथ अनुबंध होने के साथ साथ राज्य के अलग अलग सरकारी विभागों में वो ऐसी सुविधाएं दे रहें है।

जानिए- बिजली कर्मचारियों को क्‍या होगा लाभ

जनरेशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक संदीप मोदी ने बताया कि इस अनुबंध मे 12 लाख तक का बीमा कवर है साथ ही दुर्घटना एवं प्लेन दुर्घटना के लिए 1 से 2 करोड़ का कवरेज है।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी

इसके अलावा डेबिट, क्रेडिट कार्ड में कई प्रकार के छूट और आकर्षक सुविधएं है। न्यूनतम ब्याज दर पर सभी प्रकार की लोन सुविधा भी उपलब्ध है। लाकर रेंट कंशेसनल चार्ज में दिया जायेगा। इन सभी सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मियों को अपने सैलरी खाते इस बैंक मे खुलवाना होगा।

एमओयू के अवसर पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के महाप्रबंध वित्त नंदनी भट्टाचार्य, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त सौमित्र दुबे, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त ए के चंद्राकर, उपमहाप्रबंधक वित्त अजय शर्मा और बैंक ऑफ बड़ौदा से पंकज उपस्थित थे।

Exit mobile version