
CSPGCL रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी के एमडी संजीव कुमार कटियार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार कटियार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।
2022 में बनाए गए थे एमडी
उल्लेखनीय है कि कटियार को 2022 में बिजली उत्पादन कंपनी का एमडी बनाया गया था। अब तक तीन बार उनका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है।

Follow Us




