CSPGCL और  SBI के बीच MoU: स्‍टाफ को बीमा के साथ मिलेगी यात्रा,मनोरंजन व जिम की सदस्यता के साथ ये सुविधाएं

schedule
2026-03-09 | 11:16h
update
2026-03-09 | 11:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPGCL रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों regular employee के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा का संयुक्त सौगात ले कर आए हैं। इसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए अलग से अतरिक्त प्रीमियम नहीं देने होगा।

एक क्लिक पर मिलेगी सुविधा

जनरेशन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज Corporate Salary Package का अनुबंध  करार किया है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक Executive Director वित्त जनरेशन संदीप मोदी ने बताया कि प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के सुरक्षा, सुविधा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण कदम लिया है।  Corporate Salary Package के तहत कर्मचारी बैंकिंग की आधुनिक सुविधाओ का लाभ एक क्लिक से ले सकेंगे। 

10 लाख व्‍यक्तिगत दुर्घटना

 कंपनी के स्‍टाफ को व्यक्तिगत दुर्घटना  personal accident में 10 लाख और हवाई यात्रा दुर्घटना  में  50 लाख से एक करोड़  रुपए तक का कवरेज उपलब्ध है। इसके अलावा एड ऑन कवरेज Add-on coverage की भी सुविधा प्रदान किया जाएगा ।

मिलेगी यह सुविधा

प्लास्टिक सर्जरी इन बर्न, इंपोर्ट ऑफ मेडिसिन Import of medicine, एयर एम्बुलेंस  जैसे आधुनिक सुविधा कर्मचारियों को मिलेगी।  बैंक द्वारा Make my trip, अमेजन प्राइम, जिम की सदस्यता, लाउंज, Book My Show जैसे डिजिटल सुविधाएं भी दिया जाएगा जिससे व्यक्ति  घर बैठे एक क्लिक से  त्वरित भुक्तान  कर सकता है। यह सुविधा सैलरी अनुसार चार श्रेणी में विभाजित है। सुविधा का प्रकार और आकार सैलरी अनुरूप होगा।

कर्मचारियों के साथ ही परिवार के लिए सुरक्षा कवचAMP

संदीप मोदी का कहना है कि बैंकों का चयन पूर्णतः कर्मियों के अधिकार क्षेत्र में है। हम केवल कर्मियों के लिए सर्वाधिक सुविधा युक्त बैंक का विकल्प दे रहे हैं। जिसका लाभ सभी को मिल सके। यह अनुबंध कर्मचारियों के साथ उनका परिवार के लिए भी सुरक्षा कवच साबित होगा।

chatur postMarch 9, 2026
22 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 11:23:05
Privacy-Data & cookie usage: