जॉब करिअर

CSPGCL को मिला राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार: चेयरमैन डॉ रोहित यादव की मौजूदगी में MD कटियार ग्रहण किया पुरस्कार

CSPGCL  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत उत्‍पादन कंपनी को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पुरस्‍कृत किया गया है। यह पुरस्‍कार राजधानी रायपुर में आयोजित इंडियन पावर स्टेशन (ओ एंड एम) (आईपीएस 2026) के दौरान दिया गया।

एनटीपीसी का है आयोजन

बता दें कि इंडियन पावर स्टेशन ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) कॉन्फ्रेंस का आयोजन एनटीपीसी की तरफ से किया जा रहा है। रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित यह कांफ्रेंस तीन दिनों तक चलेगा।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्युत केंद्र का सम्मान

राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र,(डीएसपीएम) कोरबा पूर्व को वर्ष 2024-25 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्युत केंद्र सम्मान प्रदान किया गया।

एमडी ने ग्रहण किया सम्‍मान

यह प्रतिष्ठित सम्मान कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने ग्रहण किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पुरस्‍कार के लिए मिली बधाई

इस उपलब्धि से न केवल छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ा है। आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने केंद्र की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे राज्य के विद्युत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और समर्पण का परिणाम बताया।

देशभर के ऊर्जा विशेषज्ञ मौजूद

सोमवार तक चलने वाले इस कांफ्रेंस में देशभर के ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। इनमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के अफसरों के साथ ही सरकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के पावर सेक्‍टर से जुड़े एक्‍सपर्ट्स शामिल हैं।

इन विषयों पर चर्चा

सम्मेलन में बिजली उत्पादन की गुणवत्ता, आपूर्ति की विश्वसनीयता, तापीय विद्युत केंद्रों की दक्षता तथा भविष्य में अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा संचयन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बदलते ऊर्जा परिदृश्य में आधुनिक तकनीक तथा बेहतर प्रबंधन व्यवस्था अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अलग-अलग सत्रों में चर्चा

सम्‍मेलन में अलग-अलग सत्रों में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्‍न विषयों पर चर्चा हो रही है।

Back to top button