जॉब करिअर

CSPGCL ने हासिल किया देश में तीसरा स्‍थान: सीईए की रिपोर्ट में सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंचा पीएलएफ

CSPGCL  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पावर जनेशन कंपनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) ने दिसंबर 2025 में राज्य विद्युत उपक्रमों के अंतर्गत आने वाले बिजलीघरों की समीक्षा के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी Chhattisgarh State Power Generation Company का कामकाज देश में तीसरे नंबर पर रहा है।

2026 में नवरात्रि 10 दिन की: 8 प्रमुख त्‍योहार शुक्रवार को इस वजह से सप्‍ताहअंत में 12 लंबी छुट्टी

वहीं दिसंबर 2025 में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के बिजलीघरों  Power plants ने  87.11 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर Plant Load Factor (PLF) के सर्वोच्च स्तर को स्पर्श किया है।

 बिजली उत्पादन का कीर्तिमान

1840.67 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन Electricity generation का कीर्तिमान रचा गया है। Chhattisgarh स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ.रोहित यादव (IAS) और प्रबंध निदेशक Managing Director एसके कटियार ने इस उपलब्धि को शानदार टीम वर्क  Teamwork का परिणाम बताया है।

33 संस्थाओं के कामकाज का मूल्यांकन

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण Central Electricity Authority राज्य क्षेत्र की 33 संस्थाओं के कामकाज का मूल्यांकन करती है। इसमें राज्य विद्युत मंडल State Electricity Board और राज्य पॉवर कंपनियां शामिल होती है।

 60 से ज्‍यादा एक्‍सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का बदल गया समय

सीईए की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ ने पंजाब, मध्य प्रदेश Madhya Pradesh, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र Maharashtra जैसे बड़े राज्यों को पीछा छोड़ा है। वहीं ओडिशा  और पश्चिम बंगाल West Bengal, छत्तीसगढ़ से आगे है।

पीएलएफ में रिकार्ड

जहां तक दिसंबर 2025 के पीएलएफ PLF का सवाल है तो उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विगत 15 वर्षों में एक बार ही इससे अधिक PLF पीएलएफ अर्जित किया गया था।  दिसंबर 2025 का PLF पीएलएफ सर्वाधिक है। बताया गया है कि पूर्व के वर्षों में भी एक ही बार 87.11 प्रतिशत से अधिक पीएलएफ अर्जित किया गया था।

इतिहास में दूसरा मौका

 इस तरह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी State Power Company के इतिहास में दिसंबर में सर्वाधिक PLF अर्जित करने का यह दूसरा मौका है। यह उपलब्धि यह साबित करती है कि इस माह में Power plants के संचालन में नगण्य व्यवधान उपस्थित हुआ। निर्धारित समय पर उचित रखरखाव maintenance प्रक्रिया का पालन करने से ऐसी उपलब्धियां दर्ज की जाती है।

Chhattisgarh में BJP सांसद और मंत्री के बीच विवाद! जानिए- किस बात पर बृजमोहन और गजेंद्र शुरू हुआ टकराव

Back to top button