CSPTCL में नियमित किए गए 97 जूनियर इंजीनियर: एक को बना दिया गया बाबू, देखिए पूरी लिस्‍ट

schedule
2025-07-04 | 04:56h
update
2025-07-04 | 04:56h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPTCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य पावर ट्रांसमिशन कंपनी में सेवा दे रहे 97 जूनियर इंजीनियरों को नियमित कर दिया गया है। इस संबंध में कंपनी की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें 93 इलेक्ट्रिकल और 4 इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर शामिल हैं। नियमिति किए गए 97 जूनियर इंजीनियरों में से एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की पोस्टिंग तकनीकी कार्य के स्थान पर मानव संसाधन विभाग में कर दिया गया है।

जानिए- पॉवर कंपनी में नियमित किए जाने की क्‍या है शर्तें  

जूनियर इंजीनियरों को कंपनी ने 13 शर्तों के साथ नियमित किया है। इसमें कहा गया है कि यह आदेश ग्राह्य / लागू सेवा शर्तों, नियमों और विनियमों (यथासंशोधित) के अधीन होगी। छत्तीसगढ़ व केन्द्रीय सरकार, विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचित यथास्थिति, कोई कानून, नियम, विनियम, नीति या नियोक्ता कंपनी को लागू कोई आदेश/निर्देश/परिपत्र परिवीक्षार्थी पर बंधनकारी होगें।

  तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि

आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति तीन वर्ष की परिवीक्षा पर होगी, जिसमें पूर्व के 6 माह की प्रशिक्षण अवधि भी शामिल रहेगी। परिवीक्षा अवधि में कोई परीक्षा, जैसी विहित हो/ विहित की जाए, परिवीक्षार्थी को उत्तीर्ण करनी होगी। नियमित किए जाने की तारीख से एक वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण करने पर कार्मिक को वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता होगी।

CSPTCL जानिए- कब स्‍थायी होगी नौकरी

तीन वर्ष की परिवीक्षा कालावधि के दौरान नियुक्त अभ्यर्थी के कार्य का मूल्यांकन उसके नियंत्रणकर्ता अधिकारी की तरफ से उनकी वार्षिक गोपनीय चरित्रावली में अंकित किया जाएगा। तीन वर्ष की समाप्ति पर ऐसे सभी मूल्यांकनों के आधार पर प्रत्येक मामले में यह निर्णय लिया जाएगा कि किसी परिवीक्षार्थी को सेवा में स्थायी (Confirm) किया जाए या परिवीक्षा कालावधि में वृद्धि की जाए। परिवीक्षार्थी की परिवीक्षा अवधि में वृद्धि होने की स्थिति में परिवीक्षा अवधि समाप्ति पर मिलने वाले लाभ / सुविधाएं उतनी ही अवधि के विलम्ब से प्राप्त होगी।

CSPTCL  कभी भी समाप्‍त की जा सकती है सेवा

परिवीक्षा कालावधि के दौरान परिवीक्षार्थी की सेवाएं नियोक्ता द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना एवं कारण बताए समाप्त की जा सकेंगी। परिवीक्षा कालावधि के दौरान परिवीक्षार्थी द्वारा एक माह की लिखित सूचना के उपरांत अथवा उसके द्वारा आहरित एक माह के वेतन की राशि पॉवर कंपनी में जमा कर, कंपनी की सेवा से त्यागपत्र दिया जा सकेगा।

chatur postJuly 4, 2025
1,103 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 22:32:31
Privacy-Data & cookie usage: