Site icon Chatur Post

CSPTCL पेंशन को लेकर छत्तीसगढ़ पावर कंपनी का बड़ा फैसला, पेंशनर्स को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, देखिए आर्डर

CSPSCL

CSPTCL रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने अपने पुराने पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए अतिरिक्त पेंशन (Additional Pension) देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले से 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनभोगियों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

जारी आदेश के अनुसार, पेंशनभोगियों को उनकी आयु के आधार पर मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन पर अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

किस उम्र पर कितनी बढ़ेगी पेंशन

📌 अतिरिक्त पेंशन का स्लैब

आयु अतिरिक्त पेंशन
80 वर्ष20%
85 वर्ष30%
90 वर्ष40%
95 वर्ष50%
100 वर्ष100%

कैसे मिलेगा लाभ

* अतिरिक्त पेंशन की मंजूरी पेंशन वितरण प्राधिकारी (PDA) द्वारा दी जाएगी

* इसके लिए किसी अलग स्वीकृति या अतिरिक्त अधिकार की जरूरत नहीं होगी

* पेंशन भुगतान आदेश (PPO) में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर लाभ मिलेगा

 पारिवारिक पेंशनभोगियों के मामले में आयु का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

महंगाई राहत (DR) का भी मिलेगा फायदा

अच्छी बात यह है कि इस अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई राहत (Dearness Relief) लागू होगी, जिससे पेंशनर्स की कुल आय में और बढ़ोतरी होगी।

CSPTCL कब से लागू होगा नियम

* अतिरिक्त पेंशन का भुगतान उस महीने की पहली तारीख से होगा, जिसमें पेंशनर संबंधित आयु (80/85/90/95/100) पूरी करता है

* यह नियम सभी पात्र पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर लागू होगा

* आदेश जारी होने की तारीख से ही प्रभावी माना गया है

क्या है इसका असर

यह फैसला छत्तीसगढ़ के हजारों बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए राहत भरा है। बढ़ती उम्र में बढ़ते खर्च और महंगाई के बीच यह अतिरिक्त पेंशन उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

Exit mobile version