CSPTCL डॉक्‍टरों ने बिजली कंपनी से खत्‍म किया अनुबंध: इन अस्‍पतालों में नहीं मिलेगी कैशलेस सुविधा

schedule
2025-06-07 | 04:58h
update
2025-06-07 | 04:58h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPTCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सक संघ (छत्तीसगढ़ स्टेट ऑप्थेलमोलॉजिकल सोसायटी) के प्रेसीडेंट डॉ. मनीष श्रीवास्तव व महासचिव डॉ. सोमा राय ने मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी (CSPTCL) के कर्मचारियों का छत्तीसगढ़ में नेत्र उपचार और शल्य चिकित्सा के लिए कैशलेस सुविधा बंद कर दी गई है।

जानिए- क्‍यों खत्‍म किया एमओयू  

संघ के प्रेसीडेंट डॉ. मनीष श्रीवास्तव द्वारा जारी हस्ताक्षरित विज्ञप्ति में दी किया गया उल्लंघन गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के विभिन्न नेत्र अस्पतालों से सीएसपीटीसीएल का कैशलेस सेवाओं के लिए अनुबंध हुआ था। संघ का कहना है कि अनुबंध के बाद लगातार और बार-बार सीएसपीटीसीएल द्वारा नए नियम एवं शर्तें, बगैर विचार-विमर्श के एकतरफा थर्थोपे गए, लगातार अनुबंध शर्तों को संशोधित किया गया और अनुबंध शर्तों का उल्लंघन किया गया।

CSPTCL जानिए- अनुबंध रद्द करने की क्‍या है वजह

समाधान के लिए पत्र व्यवहार का भी कोई त्वरित उचित और पर्याप्त जवाब प्राप्त नहीं हुआ। संघ पदाधिकारियों ने कहा है कि मुख्य अभियंता (HR) सीएसपीटीसीएल  के फरमान, गैर सम्मानजनक एवं गैर पेशेवर व्यवहार से समस्त सेवा प्रदाताओं नेत्र अस्पताल एवं छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सक संघ रुष्ट है। इस स्थिति में छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सक संघ एवं सेवा प्रदाता सेवायें देने में असमर्थ हैं।

अनुबंधित सेवाएं 1 जून से बंद की जा रही : संघ

छत्‍तीसगढ़ नेत्र चिकित्सक संघ और सीएसपीटीसीएल से अनुबंधित सेवा 1 जून 2025 से सीएसपीटीसीएल के कर्मचरियों को कैशलेस सुविधा बंद कर रहे हैं। हालांकि सीएसपीटीसीएल के कर्मचारियों के हित को देखते हुए उनका इलाज हॉस्पिटल की दरों के अनुसार जारी रहेगा।

CSPTCL अब क्‍या कर सकते हैं बिजली कर्मी

समस्त कर्मचारी अपने सेवा शर्तों के अनुसार सीएसपीटीसीएल से रिम्बर्समेंट क्लेम कर सकते हैं।विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि सीएसपीटीसीएल के कर्मचारियों को होने वाली असुविधा के लिए मुख्य अभियंता (HR) जिम्मेदार हैं। अगर अनुबंध शर्ते व्यावहारिक व सम्मानजनक होंगी तो भविष्य में संघ द्वारा लिए गए निर्णय पर पुनर्विचार किया जा सकेगा।

chatur postJune 7, 2025
1,067 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.02.2026 - 00:13:22
Privacy-Data & cookie usage: