CSPTCL पॉवर कंपनी में विदाई समारोह: सेवानिवृत्‍त कर्मवीरों को कंपनी मुख्‍यालय में दी गई विदाई

schedule
2025-06-30 | 14:56h
update
2025-06-30 | 15:05h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPTCL रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी मुख्यालय में आज अधीक्षण अभियंता सहित 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति व विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के समय हमारे यहां केवल 27 अतिउच्चदाब उपकेन्द्र थे जो आज बढ़कर 135 हो गए हैं।

कैबिनेट के 8 बड़े निर्णय: निगम-मंडल, सरकारी सेवकों और किसानों के लिए विष्‍णु सरकार का बड़ा फैसलाAMP

CSPTCL साथ ही पारेषण लाइनों की लंबाई 4 हजार सर्किट किलोमीटर से बढ़कर 14 हजार सर्किट किलोमीटर हो गई है। 25 वर्षों में राज्य के पारेषण नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। इसका श्रेय सभी अधिकारी-कर्मचारियों की लगन, मेहनत और निष्ठा को जाता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों के अनुभव का विशेष लाभ उनके मातहत कर्मचारियों को मिलता है। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों का विशेष योगदान पारेषण तंत्र को मजबूत करने में रहा है।

CSPTCL इन्‍हें दी गई विदाई

विदाई समारोह में अधीक्षण अभियंता (टीएंडडी) प्रमोद कुमार कोमजवार रायपुर, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) भरत सिंह ध्रुवे, रायपुर,  अनुभाग अधिकारी निर्मला ध्रुव बिलासपुर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक राम भरोसे मन्नेवार रायगढ़, लाइन सहायक श्रेणी-एक गनपत राम धुरंधर रायपुर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक विनोद कुमार भंगाले खेदामारा,  संयंत्र सहायक श्रेणी-दो किशोर महतो कोरबा, लाइन सहायक श्रेणी-2 संपत लाल अहिरवार कोरबा (स्वैच्छिक) और कांता बाई राजवाड़े, भृत्य कोरबा को सेवानिवृत्ति उपरांत प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किये और पॉवर कंपनी के प्रति आभार जताया।

एमडी समेत वरिष्‍ठ अफसर रहे मौजूद

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एम.एस.चौहान, संजय पटेल, वी.के.दीक्षित, ज्योति ननौरे, मुख्य अभियंता के.बी.पात्रे और ए.एम.परियल विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता(सचिवालय) राजेश सिंह ने किया। संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया।

छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍य सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी जानिए- किसे बनाया गया प्रशासनिक मुखियाAMP

chatur postJune 30, 2025
1,400 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 21:45:27
Privacy-Data & cookie usage: