रायपुर। जब पूरा सरकारी अमला भीषण गर्मी में बिजली प्रबंधन (Power Management) में जुटा है, ठीक उसी वक्त छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) से कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे 19 जूनियर इंजीनियरों (Civil) के लिए 27 अप्रैल की तारीख खुशियां लेकर आई है, क्योंकि विभाग ने उन्हें प्रमोशन (Promotion) का तोहफा दे दिया है।
CSPTCL प्रमोशन अपडेट
• कुल पदोन्नति: 19 जूनियर इंजीनियर बने असिस्टेंट इंजीनियर।
• वेतनमान: पे-मैट्रिक्स लेवल O-1 (Rs. 56,100 – 1,44,300)।
• डेडलाइन: 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य।
• कानूनी स्थिति: प्रमोशन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेशों के अधीन।
प्रमोशन लिस्ट: किन्हें मिली नई जिम्मेदारी?
विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने सिविल विंग में बड़ी सर्जरी की है। आदेश के मुताबिक, जूनियर इंजीनियरों को असिस्टेंट इंजीनियर (Civil) के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।
| क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | पदोन्नति के बाद नई पदस्थापना |
| 1. | उपेंद्र साहू | JE, सिविल संभाग, CSPDCL, बिलासपुर | AE, सिविल संभाग, CSPDCL, बिलासपुर |
| 2. | कंजय राठिया | JE, सिविल संभाग, CSPDCL, बिलासपुर | AE, सिविल संभाग, CSPDCL, बिलासपुर |
| 3. | सनत कुमार बंजारे | JE, सिविल संभाग-III, ABVTPS, मड़वा | AE, सिविल संभाग-IV, ABVTPS, मड़वा |
| 4. | दिपेश कुमार मेश्राम | JE, सिविल संभाग, CSPDCL, बिलासपुर | AE, सिविल संभाग, CSPDCL, बिलासपुर |
| 5. | अरुण कुमार खरे | JE, सिविल संभाग-IV, ABVTPS, मड़वा | AE, सिविल संभाग-III, ABVTPS, मड़वा |
| 6. | मनोज कुमार मारकंडे | JE, सिविल सर्कल, CMDC, कोरबा पश्चिम | AE, सिविल AU&PC संभाग-II, HTPS, कोरबा पश्चिम |
| 7. | रूपेश कुमार ठाकुर | JE, सिविल संभाग, HTPS, कोरबा पश्चिम | AE, सिविल प्लांट, DSPM TPS, कोरबा पूर्व |
| 8. | विक्की कुमार सूर्यवंशी | JE, सिविल AU&PC संभाग-I, HTPS, कोरबा पश्चिम | AE, सिविल AU&PC संभाग-II, HTPS, कोरबा पश्चिम |
| 9. | गुलशन राय | JE, सिविल संभाग, HTPS, कोरबा पश्चिम | AE, सिविल संभाग, HTPS, कोरबा पश्चिम |
| 10. | विवेक कुमार कंवर | JE, सिविल संभाग, CSPTCL, जगदलपुर | AE, सिविल संभाग, CSPTCL, जगदलपुर |
| 11. | राजनंदनी रामटेके | JE, सिविल संभाग, CSPDCL, जगदलपुर | AE, सिविल संभाग, CSPDCL, रायपुर |
| 12. | इन्दु दीवान | JE, सिविल संभाग, CSPTCL, रायपुर | AE, सिविल संभाग, CSPTCL, रायपुर |
| 13. | कोमल प्रसाद नेताम | JE, सिविल सर्कल, CMDC, घरघोड़ा | AE, सिविल AU&PC संभाग-I, DSPM TPS, कोरबा पूर्व |
| 14. | साजित कुमार कमलवंशी | JE, सिविल संभाग-III, ABVTPS, मड़वा | AE, सिविल AUPC संभाग-III, ABVTPS, मड़वा |
| 15. | अनामिका पुरम | JE, मुख्य अभियंता (सिविल), CSPGCL, रायपुर | AE, मुख्य अभियंता (सिविल), CSPGCL, रायपुर |
| 16. | राहुल कुमार | JE, सिविल सर्कल, CMDC, घरघोड़ा | AE, सिविल संभाग-I, 2×660 MW प्रोजेक्ट, कोरबा पश्चिम |
| 17. | योगेश राठिया | JE, सिविल सर्कल, CSPTCL, बिलासपुर | AE, सिविल सर्कल, CSPTCL, बिलासपुर |
| 18. | चंचल कावड़े | JE, सिविल एवं कॉलोनी, DSPM TPS, कोरबा पूर्व | AE, सिविल संभाग-II (कॉलोनी), DSPM TPS, कोरबा पूर्व |
| 19. | दीप्ति नेताम | JE, सिविल संभाग-I, ABVTPS, मड़वा | AE, सिविल कॉलोनी संभाग-I, ABVTPS, मड़वा |

