Site icon Chatur Post

CSPTCL की बड़ी पहल: NIT रायपुर में बनेगा प्रदेश का पहला स्मार्ट ग्रिड रिसर्च सेंटर, कंपनी ने दी 1 करोड़ रुपए की मदद

CSPTCL की बड़ी पहल: NIT रायपुर में बनेगा प्रदेश का पहला स्मार्ट ग्रिड रिसर्च सेंटर, कंपनी ने दी 1 करोड़ रुपए की मदद

NIT Raipur Smart Grid Center नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। कंपनी ने नवा रायपुर में रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) को बढ़ावा देने के लिए एनआईटी (NIT) रायपुर के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत छत्तीसगढ़ में बिजली क्षेत्र के विकास के लिए एक उन्नत अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी ।

पावर कंपनी ने जारी किया आवंटन पत्र एनआईटी रायपुर द्वारा प्रस्तावित ‘ग्रिड रिसर्च, इंटेलिजेंस एंड डायग्नोस्टिक सेंटर’ (GRID Centre) के लिए ट्रांसमिशन कंपनी ने 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है । ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.के. शुक्ला ने एनआईटी के डायरेक्टर एन.व्ही. रामनाराव को स्वीकृति एवं आवंटन पत्र सौंपा । इस परियोजना को पावर कंपनी के अध्यक्ष (ट्रांसमिशन) सुबोध सिंह और अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डॉ. रोहित यादव की अनुशंसा पर हरी झंडी मिली है ।

छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग सेंटर श्री शुक्ला ने बताया कि सीएसआर मद से अनुसंधान के क्षेत्र में निवेश का यह पहला अवसर है । यह सेंटर राज्य का ऐसा पहला केंद्र होगा जो:

रोजगार और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा इस सेंटर के बनने से न केवल पावर कंपनियों को तकनीकी लाभ होगा, बल्कि राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (MSMEs) और शैक्षणिक संस्थाओं को भी नई दिशा मिलेगी । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे

इस अवसर पर मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) रश्मि वर्मा, कंपनी सेक्रेटरी अरुण मिश्रा और एनआईटी के वरिष्ठ प्रोफेसर उपस्थित थे

यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ‘केंद्रीय कोषालय’ का गठन: अब एक ही छत के नीचे होगा पूरे राज्य के खजाने का हिसाब, अधिसूचना जारी

Exit mobile version