कर्मचारी हलचल

CSPTCL विद्युत कंपनी प्रबंधन की धमकी बेअसर: लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं प्रदेशभर के संविदा कर्मी

CSPTCL रायपुर। बिजली कंपनी की तानाशाही के बाद भी संविदा कर्मियों की 13 जनवरी को हड़ताल दूसरा दिन भी जारी है। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की तरफ से  12 से 14 जनवरी तक तीन दिवसीय सांकेतिक काम बंद किया गया है। पूरे प्रदेश भर के संविदा कर्मियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है।

गौरतलब है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा आंदोलन को रोकने के लिए 09 जनवरी को ही परिपत्र जारी कर हड़ताली कर्मियों पर सिविल सेवा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई थी किंतु इस परिपत्र का संविदा कर्मचारियों पर किसी प्रकार का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है संविदा कर्मचारी बढ़-चढ़के इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं।

संविदा कर्मचारी क्यों है आंदोलन पर

पिछले तीन वर्षों से लगातार पावर कंपनी प्रबंधन संविदा कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है आश्वासन पर आश्वासन दे रहा है किंतु किसी भी सहमति पर आदेश प्रसारित नहीं कर रहा है जिससे संविदा कर्मियों में कंपनी प्रबंधन के प्रति भारी आक्रोश है

संविदा कर्मियों ने परिपत्र को बताया तुगलक की फरमान…

 संविदा कर्मचारी संघ के आंदोलन के विरुद्ध कार्यवाही के लिए मुख्य अभियंता मानव संसाधन के पत्र को संविदा संघ ने तुगलकी फरमान बताया है। संघ प्रतिनिधियों ने कहा है कि प्रबंधन नियमितीकरण सहित अन्य विषयों पर पिछले ढाई वर्षो से संविदा कर्मचारी संघ को लगातार गुमराह कर रहा है जिस कारण संविदा संघ बार-बार आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहा है  संविदा संघ ।

तीन बार स्‍थगित किया गया आंदोलन

पॉवर कंपनी प्रबंधन का सम्मान करते हुए आश्वासन पर अपना आंदोलन स्थगित करते आया किंतु इस बार वेतन वृद्धि एवं राष्ट्रीय पर्व पर कार्य के बदले अतिरिक्त वेतन के संबंध में आदेश प्रसारित न होने तथा नियमितीकरण संबंधी किसी भी प्रकार के प्रावधान न करने से आक्रोशित होकर संविदा कर्मचारी आंदोलनरत हैं। कंपनी प्रबंधन के आश्वासन पर संघ ने अगस्त 2024, अप्रैल 2025 और  अक्टूबर 2025 में आंदोलन को स्थगित किया था किंतु किसी भी सहमति पर कोई आदेश जारी नहीं किया गया।

श्रम आयुक्त के आदेश की भी अवहेलना

श्रम आयुक्त की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन एवं संविदा कर्मचारी संघ के बीच अक्टूबर 2025 में लगातार बैठक हुई जिसमें संविदा संघ द्वारा रखे गए दस्तावेजों के आधार पर मांगों को श्रम आयुक्त रायपुर ने सही बताया। साथ ही कंपनी प्रबंधन को मांगों पर 15 दिनों पर आदेश प्रसारित करने के लिए सुझाव दिया गया था किंतु श्रम आयुक्त के द्वारा दिए सुझाव का भी कंपनी प्रबंधन ने पालन नहीं किया इससे कंपनी प्रबंधन की तानाशाही साफ दिखाई पड़ता है।

2016 से नहीं किया गया नियमित

संघ के अध्यक्ष हरि चरण साहू ने बताया कि कंपनी प्रबंधन जिन परिपत्रों का हवाला देखकर संविदा संघ के आंदोलन को असंवैधानिक बता रहा है वह परिपत्र एवं उसी पूर्ववर्ती मंडल और पावर कंपनी में संविदा कर्मियों को दो वर्षों में नियमित करने का प्रावधान रहा है। कंपनी प्रबंधन ने 2004, 2006, 2007, 2009, 2011 और कार्यालय सहायकों को 2014 में 2 वर्ष की संविदा अवधि पूर्ण करने पर निर्मित किया है लेकिन 2016 और 2018 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को 10 वर्ष व शासन पूर्ण होने पर भी पावर कंपनी प्रबंधन नियमित नहीं कर रहा है।

कानूनी सलाह भी संविदा कर्मियों के पक्ष में  

संघ के अध्यक्ष हरि चरण साहू इसके साथ ही संबंध कंपनी प्रबंधन ने 2016 में संविदा भर्ती के समय एजेंडा पास किया था जिसमें 6 वर्ष की संविदा अवधि पूर्ण करने पर नियमित करने का स्पष्ट जिक्र किया है किंतु उस पर भी निर्णय कंपनी प्रबंधन नहीं ले रहा है इसके साथ ही पावर कंपनी प्रबंधन ने महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ से 2 फरवरी 2025 में कानूनी सलाह भी लिया था जिसमें संविदा कर्मियों को नियमित करने के लिए सलाह दिया गया था फिर भी पावर कंपनी संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रहा है।

अध्‍यक्ष ने दिया था आश्‍वासन

पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉक्टर रोहित यादव ने संविदा संघ और बिजली कंपनी की अन्य संगठनों को भी संविदा कर्मचारियो की नियमितीकरण के संबंध में निर्णय लेने के लिए 26 जनवरी 2025 का समय दिया था। इसके बाद 15अगस्त 2025 का समय दिया गया लेकिन अभी तक दो वर्ष पूर्व नियमितीकरण के लिए स्वीकृति देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।

न वेतन वृद्धि की गई न छुट्टी मिल रही  

 तीन वर्षों से वेतन वृद्धि नहीं किया गया है नहीं राष्ट्रीय पर्व पर कार्य के लिए अतिरिक्त भुगतान किया गया है न हीं आंदोलन पर बनी सहमति पर कोई कारवाई किया गया है। पावर कंपनी प्रबंधन की वादाखिलाफी और उदासीन रवैया से संविदा संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने पर विवश हो गया है जिसकी सूचना कंपनी प्रबंधन और सरकार को जल्द ही सूचना प्रेषित करेगा।

Back to top button