CSPTCL ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश कुमार शुक्ला का बढ़ा कार्यकाल: तीसरी बार मिला सेवा विस्‍तार

schedule
2026-02-27 | 14:22h
update
2026-02-27 | 14:22h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPTCL रायपुर। छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निदेशक राजेश कुमार शुक्‍ला का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

इस संबंध में ऊर्जा विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार शुक्ला को पुनः सेवा वृद्धि प्रदान की गई है। वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर तीसरी बार नियुक्त किए गए है।

सरकार के प्रति जताया आभार

तीसरी बार नियुक्ति मिलने पर राजेश कुमार शुक्ला ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने और राज्य शासन के रीति-नीति के अनुरूप विद्युत विकास के मामले में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

सुबोध सिंह व रोहित यादव को कहा धन्‍यवाद

एमडी राजेश कुमार शुक्‍ला ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पॉवर कंपनी के अध्यक्ष (ट्रांसमिशन) सुबोध कुमार सिंह और ऊर्जा सचिव व पॉवर कंपनी के अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन-जनरेशन) डॉ. रोहित यादव के प्रति भी आभार जताया।

CSPTCL ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश शुक्‍ला का जीवन परिचय

राजेश कुमार शुक्‍ला का जन्‍म जबलपुर (मध्यप्रदेश) में 8 जुलाई 1963 को  हुआ था। वर्ष 1983 में  शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर से  बीई इलेक्ट्रिकल कर स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1984 में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, जबलपुर में सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) के रूप में सेवायात्रा प्रारंभ की और आगे विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में प्रबंध निदेशक के शीर्ष पद पर नियुक्त हुए। 

दो साल से हैं एमडी

शुक्ला के मार्गदर्शन में बीते दो वर्षों में ट्रांसमिशन कंपनी ने तकनीकी सुदृढ़ीकरण, परिचालन दक्षता एवं पारदर्शिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके नेतृत्व में विद्युत पारेषण तंत्र के विस्तार, आधुनिकीकरण तथा संस्थागत सुधारों की दिशा में निरंतर प्रगति हुई है।

chatur postFebruary 27, 2026
10 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 14:27:02
Privacy-Data & cookie usage: