Cultural Event आयरलैंड पहुंची छत्‍तीसगढ़ी कला और संस्‍कृति के साथ पकवानों की महक: बड़ा आयोजन

schedule
2026-01-21 | 16:13h
update
2026-01-21 | 16:13h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cultural Event  रायपुर। Ireland आयरलैंड की राजधानी डबलिन Dublin में भारत की सांस्कृतिक विविधता की एक सशक्त झलक देखने को मिली, जब स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज़ State Cultural Event Series के तहत भारतीय दूतावास, डबलिन की तरफ से छत्तीसगढ़ राज्य पर केंद्रित भव्य सांस्कृतिक  Grand cultural आयोजन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय Indian community के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

भारतीय राजदूत ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन आयरलैंड में भारत के राजदूत Ambassador अखिलेश मिश्रा ने किया । उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत Rich cultural heritage, जनजातीय परंपराओं और राज्य की विशिष्ट पहचान Unique identification पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारत की विविधता को वैश्विक मंच Global stage पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करते हैं।

हस्‍तशिल्‍प की प्रदर्शनी

आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ Chhattisgarh पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें राज्य की कला, संस्कृति Culture, tradition परंपरा और विकास यात्रा को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हस्तशिल्प Handicrafts की प्रदर्शनी ने आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जहां राज्य की कारीगरी Craftsmanship की बारीकी और सौंदर्य को सराहा गया।

दर्शकों से भरपूर प्रशंसा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में पारंपरिक वेशभूषा traditional costumes में प्रस्तुत लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कलाकारों artist की जीवंत प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति folk culture की आत्मा को आयरलैंड की धरती तक पहुंचा दिया और दर्शकों से भरपूर प्रशंसा प्राप्त की।

पारंपरिक व्‍यंजनों की महक

कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों Traditional dishes के साथ हुआ, जिसने उपस्थित अतिथियों को राज्य की स्वादिष्ट पाक-परंपरा से परिचित कराया। कुल मिलाकर यह आयोजन छत्तीसगढ़ की कला Art, Culture संस्कृति और पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच International stage पर स्थापित करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल साबित हुआ।

मुख्‍यमंत्री ने बताया गौरव का क्षण

Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि आयरलैंड की राजधानी डबलिन Dublin में आयोजित छत्तीसगढ़ केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच International stage पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि प्रदेश की लोकसंस्कृति folk culture अब वैश्विक दर्शकों तक पहुंच रही है।

स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज़

मुख्यमंत्री  ने कहा कि स्टेट कल्चरल इवेंट State Cultural Event सीरीज़ के अंतर्गत भारतीय दूतावास, डबलिन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विविधता और  ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत ‘One India Excellent India की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए भारतीय दूतावास और आयरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय की सराहना की।

chatur postJanuary 21, 2026
653 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 14:04:23
Privacy-Data & cookie usage: