राज्यसोशल मीडिया

Cyber साइबर ठगी में Chhattisgarh के 25  लोग गिरफ्तार: इनके बैंक खातों से हुआ 174.5 करोड़ रुपए ट्रांजेक्शन 

Cyber रायपुर। साइबर क्राइम Cybercrime के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस के ऑपरेशन शील्ड Operation Shield को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो समेत कुल 28 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें दो आरोपी मध्य प्रदेश के भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और ठगी के लिए खाता उपलब्ध कराने वाले शामिल है।

Police Control Room में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी अमरेश मिश्रा  और एसएसपी डॉ. लालउमेंद सिंह ने ऑपरेशन शील्ड के तहत की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी दी। अफसरों ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल Cybercrime Portal में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट Reported mule bank account की जांच की गई। इसके लिए रेंज साइबर थाना और जिला के विभिन्न थानों के स्टाफ को लेकर आठ टीमें बनाई गई थी। Raipur Rang IG मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न थानों में 1236 रिपोर्ट दर्ज है। इन आरोपियों के बैंक खाता में कुल 174.5 करोड़ रुपए ट्रांजेक्शन होने का खुलासा हुआ है।

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

आईजी मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राईम पोर्टल Cybercrime में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की गई। जांच कार्यवाही में पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। साइबर क्राईम Cybercrime पोर्टल  की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने व अकाउंट का शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन गेमिंग एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध Cybercrime में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित किया गया।

11 महीने में हुई ठगी के सात करोड़ होल्ड

Raipur SSP डॉ. सिंह ने बताया कि आरोपियों के खातों में फ्रॉड की लगभग दो करोड़ होल्ड कराया गया है, जो विभिन्न राज्यों के पीड़ितों के हैं। पीड़ितों से संपर्क कर उनका रकम वापस कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते 11 माह में हुए फ्रॉड में फर्स्ट लेयर बैंक खाता First Layer Bank Account में होल्ड 7 करोड़ रुपए पीड़ितो को वापस कराने के लिए Court से आदेश कराया गया है जिसमें 4 करोड़ से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस कराया जा चुका है।

कमीशन पर देते थे खाता

पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आए हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिए करते थे। अग्रिम कार्यवाही में उन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सभी आरोपी अपने बैंक Bank खातों Account को रेंट बेसिस पर और कुछ लोग ठगी के रकम से 10 से 20% कमीशन Commission पर लेकर अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराते थे।

गिरफ्तार आरोपी

शुभम साहू 22 वर्ष श्रीनगर, पुलकित कुकरेजा 37 वर्ष हीरापुर, रोहित पीरमानी 44 वर्ष फाफाडीह,  प्रवीण सोनी 26 वर्ष तिल्दा, अब्दुल हिदायत खान 24 वर्ष संजय नगर, शुभम नागवानी 30 वर्ष, पुरानी बस्ती, दइतारी दीप 33 वर्ष गुढ़ियारी, पोषण ओझा उम्र 22 वर्ष पता आमानाका, संभव यादव 28 वर्ष पुरानी बस्ती, मनीष कुमार सेन 26 वर्ष पता पुरानी बस्ती, योगेश यादव उम्र 20 वर्ष गुढ़ियारी, मनीष मेश्राम 27 वर्ष अमलेश्वर, अजय कुमार शांति इनक्लेव, प्रकाश सिंह 42 वर्ष डीडी नगर, धर्मेंद्र कुमार 35 वर्ष रिसाली भिलाई, मनोज वर्मा 32 वर्ष धरसींवा, कृष्णा निषाद 21 वर्ष आरंग, प्रतिक कुमार श्रीवास 31 वर्ष खमतराई, रुपेश सिन्हा 30 वर्ष रामसागरपारा, पवन सदानी उम्र 40 वर्ष गुढ़ियारी, गोपी वर्मा 32 वर्ष धरसींवा, नारायण कोसरिया  36 वर्ष  कोटा, मनीष बुलानी 29 वर्ष पंडरी, क्रिस्टोफर लौरेंस  31 वर्ष तेलीबांधा और रवि वाधवानी 34 वर्ष पता भाटापारा।

साइबर ठगी में Chhattisgarh के 25 लोग गिरफ्तार: इनके बैंक खातों से हुआ 174.5 करोड़ रुपए ट्रांजेक्शन

Share trading के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Share trading शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर रायपुर के सतीश शर्मा से  44 लाख  की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कंवलजीत सिंह विग Chhindwara छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश और उज्जवल जायसवाल Bhilai शामिल है। इन आरोपियों से अपना खाता उपलब्ध कराया था।

फर्जी SIM कार्ड बेचने वाला आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

सिविल लाइन थाने में दर्ज Cybercrime साइबर क्राइम के एक मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के मैहर निवासी रामकृष्ण कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। वह अभी संगोल्डा गोवा Sangolda Goa में रहता है। आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद किया गया है।

नया सिम लेने जा रहे हैं तो रहे सावधान

साइबर ठगो को मोबाइल Mobile SIM उपलब्ध कराने वाले आरोपी कुशवाहा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करता था। जिस कस्टमर के पास Aadhar card आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करता था। इन फर्जी सिम को अधिक मूल्य पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचता था।

Back to top button