Cyclone Montha 100 किमी रफ्तार से पहुंचा मोंथा, मचा रहा तबाही: छत्‍तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतवानी

schedule
2025-10-29 | 04:36h
update
2025-10-29 | 04:36h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cyclone Montha रायपुर। समुद्री तुफान मोंथा आंध्रप्रदेश और ओडिशा में जमकर कहर बरपा रहा है। करीब 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पहुंचा मोंथा के कारण सैकड़ों पेड़ गिर गए हैं। लोगों के घर भी उड़ गए हैं। मोंथा की वजह से अब तक एक महिला के मौत की खबर है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट

सुबह करीब 6 बजे मौसम विभाग ने मोंथा को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया। इसमें बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में मोंथा पिछले छह घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। चक्रवात कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया।

Cyclone Montha  तट के करीब पहुंचा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार  29 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 02:30 बजे यह नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 20 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 50 किमी उत्तर-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 90 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किमी दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 470 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।

कमजोर पड़ने की संभावना

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 6 घंटों के दौरान इसके तटीय आंध्र प्रदेश से होते हुए लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और चक्रवाती तूफ़ान की तीव्रता बनाए रखने व उसके बाद के 6 घंटों के दौरान गहरे दबाव के क्षेत्र में और कमज़ोर पड़ने की संभावना है।

छत्‍तीसगढ़ में बादलों की वजह से गिरा पारा

समुद्री तुफान के कारण मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रहे। कहीं- कहीं हल्‍की बारिश और बौछारें पड़ी हैं। इससे दिन के तापमान में कमी आई है।

Cyclone Montha  आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बुधवार को दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ के एक-दो स्‍थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, कल सरगुजा और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ सकता है।  

chatur postOctober 29, 2025
442 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 22:29:03
Privacy-Data & cookie usage: