कर्मचारी हलचलमुख्य पृष्ठराज्य

DA Hike छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों का बढ़ा महंगाई भत्‍ता: CM विष्‍णुदेव ने की महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की घोषण

DA Hike रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को सरकार ने महंगाई भत्‍ता की सौगात दी है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने रविवार को कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में यह बड़ी घोषणा की है।

जानिए- अब कितना मिलेगा महंगाई भत्‍ता

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को अभी 55 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिल रहा है। राज्‍य सरकार ने इसमें तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इससे राज्‍य के शासकीय सेवकों को अब 58 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिलेगा।

आदेश जारी होने के बाद होगा स्‍पष्‍ट

अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि बढ़े हुए महंगाई भत्‍ता का लाभ शासकीय सेवकों को कब से दिया जाएगा। अभी मुख्‍यमंत्री ने केवल डीए 55 से बढ़कार 58 करने की घोषणा की है। आदेश जारी होने के बाद स्‍पष्‍ट होगा कि इसका लाभ कब से मिलेगा।

संघ के अधिवेशन में की घोषणा

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने राज्‍य के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की घोषणा राजधानी रायपुर में रविवार को आयोजित छत्‍तीसगढ़ राज्‍य कर्मचारी संघ के अष्‍टम अधिवेशन में की है।

DA Hike जनवरी से मिला है महंगाई भत्‍ता

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता जनवरी 2026 से बकाया है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता पहले ही बढ़ चुका है। इसे देखते हुए राज्‍य के शासकीय सेवक भी महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की मांग लगातार कर रहे थे।

अगस्‍त में बढ़ा था दो प्रतिशत डीए

इससे पहले सरकार ने शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता अगस्‍त 2025 में बढ़ाया था। तब महंगाई भत्‍ता में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इससे सातवें वेतनमान वाले शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता 53 से बढ़कर 55 प्रतिशत पहुंच गया था। उससे पहले अप्रैल में तीन प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था।

क्‍या खुश होगें कर्मचारी संगठन

राज्‍य सरकार की तरफ से महंगाई भत्‍ता में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने से राज्‍य के शासकीय सेवकों को मिलने वाला डीए केंद्रीय कर्मियों के बराबर पहुंच गया है। अब शासकीय सेवकों की निगाहें इस बात पर होगी यह कब से दिया जाएगा।

Back to top button