Site icon Chatur Post

DA Hike छत्तीसगढ़ में बढ़ा DA, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

DA Hike

DA Hike रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता (DA) बढ़ाने का फैसला किया है। इसकी घोषणा मुख्‍यमंत्री विष्‍ण्‍ुादेव साय ने की है।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने राज्‍य के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता (DA) दो प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। इससे राज्‍य के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता 53 से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है।

केंद्रीय कर्मचरियों के बारबर हुआ डीए

राज्‍य के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता दो प्रतिशत बढ़ाए जाने से राज्‍य में अब शासकीय सेवकों का डीए बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। यह केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गया है।

DA Hike  बड़े आंदोलन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

सरकार ने महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में किया है जब राज्‍य के शासकीय सेवक बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। उल्‍लेखनीय है कि छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने 22 अगस्‍त को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। शासकीय सेवक एक दिन का समूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे।

फेडरेशन की तरफ से सरकार के सामने 11 सूत्रीय मांग रखी गई है। इन मांगों को लेकर 16 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया गया था।

कर्मचारी संगठनों ने किया सरकार के फैसले का स्‍वागत

महंगाई भत्‍ता बढ़ाए जाने की घोषणा का छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों ने स्‍वागत किया है। कर्मचारी संगठनों ने महंगाई भत्‍ता बढ़ाने के लिए राज्‍य सरकार और मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है।

विदेश दौरे से पहले दी बड़ी सौगात

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 21 अगस्‍त से विदेश दौरे पर जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री 10 दिनों तक प्रदेश से बाहर रहेंगे। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय जापान और कोरिया के दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले उन्‍होंने प्रदेश के शासकीय सेवकों को मंगाई भत्‍ता बढ़ाकर बड़ी सौगात दी है। इससे शासकीय सेवकों में खुशी की लहर है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 31 अगस्‍त को छत्‍तीगसढ़ लौटेंगे।

Exit mobile version