DA Hike रायपर। छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का आदेश जारी हो गया है। यह आदेश बिजली कंपनी प्रबंधन ने जारी किया है।
बिजली कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्त का उपहार दिया है। कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों का भी भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
बिजली कंपनी प्रबंधन से जारी आदेश के अनुसार बिजली कंपनी के स्टाफ का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा गया है। बिजली कंपनी में अभी 55 प्रतिशत डीए मिल रहा था। तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब यह बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।
कंपनी प्रबंधन ने महंगाई भत्ता के साथ ही पेंशनरों को दिए जाने वाले महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी कर दी है। पेंशनरों का महंगाई राहत भी तीन प्रतिशत बढ़ाया गया है। कंपनी के पेंशनरों को महंगाई राहत भी 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।
इससे पहले कंपनी प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को बोनस भी दिया रहा है। कंपनी के स्टाफ को बोनस देने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुकी है।
इधर, बिजली कर्मचारी महासंघ का बिजली कंपनी मुख्यालय के गेट के सामने क्रमिक धरना प्रदर्शन आज भी जारी है। महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य 10 अक्टूबर से लगातार धरना दे रहे हैं। इस बीच मंगलवार को कंपनी प्रबंधन ने आंदोलन में शामिल लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।