DA Hike राज्‍य में भी बढ़ गया महंगाई भत्‍ता: वित्‍त विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए- अब कितना मिलेगा DA

schedule
2025-10-04 | 05:14h
update
2025-10-04 | 05:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

DA Hike न्‍यूज डेस्‍क । केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्‍ता (DA) बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्‍ता में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। इसका लाभ मौजूदा कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों को भी मिलेगा। केंद्र सरकार के बाद अब राज्‍यों मे भी महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का आदेश जारी होने लगा है।

राज्‍य में भी बढ़ा तीन प्रतिशत डीए

केंद्र के बाद राजस्‍थान सरकार ने भी अपने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्‍ता में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। वित्‍त विभाग ने राज्‍य के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

DA Hike  एक जुलाई से होगा लागू

राजस्‍थान सरकार के वित्‍त विभाग से जारी आदेश के अनुसार महंगाई भत्‍ता में बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मियों के समान तीन प्रतिशत की गई है। इससे राज्‍य के शासकीय सेवकों को अब 58 प्रतिशत डीए मिलेगा। तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी एक जुलाई से लागू होगी।

जीपीएफ में जमा होगी एरियर्स की राशि

वित्‍त विभाग के आदेश के अनुसार डीए में बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी। तीन महीने का एरियर्स भी दिया जाएगा, जो शासकीय सेवकों के जीपीएफ खातों में जमा होगा।

DA Hike बिहार सरकार ने भी बढ़ाया डीए

राजस्‍थान के साथ ही बिहार सरकार ने भी डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। बिहार में भी शासकीय सेवकों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाया गया है। बिहार वित्‍त विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

छत्‍तीसगढ़ में जल्‍द आदेश जारी करने की मांग

इधर, छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवक जल्‍द महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें तीन प्रतिशत डीए के साथ ही स्‍पेशल बोनस की मांग की गई है।

हर बार विलंब से जारी होता है आदेश

छत्‍तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों से शासकीय सेवकों के डीए का आर्डर विलंब से जारी होता है। इतना ही नहीं उन्‍हें एरियर्स भी नहीं मिल पता है।

chatur postOctober 4, 2025
1,314 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:28:53
Privacy-Data & cookie usage: