Site icon Chatur Post

DA Hike: छत्‍तीसगढ़ में बढ़ गया महंगाई भत्‍ता: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने की घोषणा

DA News: अब बढ़ जाएगा महंगाई भत्तास, छत्ती सगढ़ के खजाने में आ गया पैसा

DA Hike: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की बड़ी मांग पूरी हो गई है। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। अब से कुछ देर पहले मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर बड़ा उपहार दिया है। मुख्‍यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है।

छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिल रहा था। चार प्रतिशत की बढ़ोरी के बाद अब उन्‍हें 50 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिलने लगेगा। इसके साथ ही छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर पहुंच गया है।

DA Hike: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की तरफ से की गई घोषणा के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता इस वर्ष 1 अक्‍टूबर 2024 से दिया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की इस घोषणा का राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों ने स्‍वागत किया है। साथ ही अन्‍य मांगों पर भी विचार करने का आग्रह किया है।

उल्‍लेखनीय है कि  छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचरी महंगाई भत्‍ता बढ़ाने सहित अन्‍य मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे। कर्मचारी चार प्रतिशत डीए बढ़ाने के साथ ही 2019 से बकाया एरियर्स का भुगतान करने की भी मांग कर रहे थे।

इन मांगों को लेकर कर्मचरी संगठनों ने आंदोलन भी किया था। बीते 27 सितंबर को छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेशभर के कर्मचारियों ने एक दिन का हड़ताल भी किया था। अब वे अनिश्चितकाली हड़ताल पर जाने की तैयारी में थे। इससे पहले ही सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है।

DA Hike: आज कैबिनेट की बैठक होनी है। यह बैठक शुरू होने से पहले ही मुख्‍यमंत्री ने कर्मचारियों को खुश कर दिया। यह भी गौर करने वाली बात है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। 18 अक्‍टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद सरकार कोई बड़ी घोषणा नहीं कर पाएगी। इसे देखते हुए राज्‍य सरकार ने आज ही इसकी घोषणा कर दी है।

Exit mobile version