Site icon Chatur Post

DA Hike केंद्रीय कर्मियों का बढ़ा DA, अधिकारी कर्मचारी संघ ने की छत्‍तीसगढ़ में भी बढ़ाने की मांग

करण सिंह प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ

DA Hike रायपुर। दशहरा से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने अपने 49 लाख कर्मियों को महंगाई भत्‍ता (DA) की सौगात दी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्‍ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। महंगाई भत्‍ता की बढ़ी हुई दरें इस साल एक जुलाई से लागू होगी। केंद्र सरकार ने तीन महीने का एरियर्स देने का भी ऐलान किया है।

छत्‍तीसगढ़ में भी उठी मांग

केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ते ही छत्‍तीसगढ़ में भी इसकी मांग उठने लगी है। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्‍यक्ष करन सिंह अटेरिया ने राज्‍य सरकार ने यहां के शासकीय सेवाकों का भी महंगाई भत्‍ता तुरंत बढ़ाने की मांग की है। करन सिंह ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ में भी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता जुलाई से पेडिंग है।

DA Hike  58 प्रतिशत हो गया महंगाई भत्‍ता

केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्‍ता में की गई तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी से उन्‍हें मिलने वाला महंगाई भत्‍ता 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को अभी 55 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिल रहा है।

छत्‍तीसगढ़ में अगस्‍त में बढ़ा था डीए

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता अगस्‍त में बढ़ाया गया था। प्रांताध्‍यक्ष करन सिंह ने बताया कि अगस्‍त में जो मंगाई भत्‍ता बढ़ाया गया वह जनवरी में ही बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन राज्‍य सरकार ने करीब 8 महीने की देर से उसे लागू किया। इसमें राज्‍य के शासकीय सेवकों को एरियर्स भी नहीं दिया गया है।

राज्‍य सरकार को भी तुरंत फैसला करना चाहिए

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्‍यक्ष करन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों को दीपावली का तोहफा दिया है। राज्‍य सरकार को भी तुरंत महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की घोषणा कर देना चाहिए, जिससे शासकीय सेवकों की त्‍योहार की खुशी दोगुनी हो जाए।

DA Hike पेंशनर कर रहे महंगाई राहत का इंतजार

छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता अगस्‍त में बढ़ गया है, लेकिन पेंशनरों मिलने वाले महंगाई राहत का आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है। पेंशनर संघों की तरफ से सरकार ने लगातार मांग की जा रही है।

Exit mobile version