कर्मचारी हलचल

डीए बढ़ने से वेतन पर कितना पड़ेगा असर

दो प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब कितना हो गया डीए

DA Hike  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सरकार ने अपने शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता (डीए) दो प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की इस घोषणा का प्रदेश के शासकीय सेवकों ने स्‍वागत किया है। अब उन्‍हें केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्‍ता मिलेगा।

जानिए- दो प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब कितना हो गया डीए

छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवकों को अभी तक 53 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिल रहा था। राज्‍य सरकार ने इनमें दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे अब शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता सीधे 55 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय कर्मचारियों को भी अभी 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है।

DA Hike  जानिए- डीए बढ़ने से वेतन पर कितना पड़ेगा असर

छत्‍तीसगढ़ में महंगाई भत्‍ता में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी शासकीय सेवकों के वेतन पर हर महीने  न्‍यूनतम 450 रुपए से लेकर अधिकतम 5375 रुपए की वृद्धि होगी।

डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी से चतुर्थ श्रेणी के शासकीय सेवक का मासिक वेतन 450 से 1000 रुपए तक बढ़ जाएगा।

इसी तरह तृतीय श्रेणी के शासकीय सेवकों के वेतन में हर महीने 545 से लेकर 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

वहीं, दो प्रतिशत डीए बढ़ने से द्वितीय श्रेणी के शासकीय सेवकों का वेतन हर महीने  1500 से लेकर 4500 रुपए तक बढ़ जाएगा।

प्रथम श्रेणी के शासकीय सेवकों वेतन पर दो प्रतिशत महंगाई बढ़ोतरी का असर भी बड़ा होगा, क्‍योंकि उनका वेतन अधिक है। प्रथम श्रेणी के शासकीय सेवका का मासिक वेतन 1570 से 5375 तक बढ़ जाएगी।

DA Hike  केंद्रीय कर्मियों को एक जनवरी 2025 से मिल रहा है लाभ

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा इस साल मार्च में की गई थी, लेकिन 55 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता का लाभ उन्‍हें जनवरी 2025 से मिल रहा। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एरियर्स का भुगतान किया। राज्‍य सरकार के शासकीय सेवक भी इसे जनवरी से देने की मांग कर रहे हैं।

Back to top button