Site icon Chatur Post

DA Hike छत्‍तीसगढ़ में महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का आदेश जारी: जानिए- किस तारीख से मिलेगा लाभ

big

DA Hike रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता (डीए) बढ़ाने का आदेश वित्‍त विभाग ने जारी कर दिया है। करीब पांच दिन के इंतजार के बाद यह आदेश जारी हुआ है।

वित्‍त विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान वालों का महंगाई भत्‍ता दो प्रतिशत बढ़ा है। इससे सावतें वेतनमान वालों का महंगाई भत्‍ता 55 प्रतिशत हो गया है।

ऐसे शासकीय सेवक जिन्‍हें छठवें वेतनमान के अनुसार वेतन मिल रहा है उनका महंगाई भत्‍ता 6 प्रतिशत बढ़ाया गया है। अब उन्‍हें 252 प्रतिशत डीए मिलेगा।

सितंबर से मिलेगा महंगाई भत्‍ता का लाभ

महंगाई भत्‍ता बढ़ाने के आदेश में बढ़ी हुई दरें 1 सिंतबर 2025 से लागू करने की घोषणा की गई है। यानी बढ़े हुई महंगाई दरों का लाभ अक्‍टूबर 2025 के वेतन से मिलेगा।

DA Hike  एरियर्स में डंडी

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के एरियर्स में फिर सरकार ने डंडी मार दी है। सरकार ने महंगाई दरें सितंबर से लागू की है, जबकि यह इस वर्ष जनवरी से देय था।

19 अगस्‍त को हुई थी घोषणा

शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की घोषणा 19 अगस्‍त को की गई थी। सामान्‍यत: घोषणा के दूसरे ही दिन आदेश जारी हो जाता है, लेकिन इस बार करीब पांच दिन के इंतजार के बाद आदेश जारी हुआ है। बता दें कि आदेश जारी होने में विलंब को लेकर चतुरपोस्‍ट. कॉम ने आज ही खकर प्रकाशित किया था।

पेंशनर्स को अभी करना पड़ेगा इंतजार

राज्‍य के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता तो बढ़ गया है, लेकिन पेंशनर्स को अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। मध्‍य प्रदेश से समहति मिलने के बाद पेंशनर्स का डीए बढ़ाने का आदेश जारी हो पाएगा।

Exit mobile version