October 18, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

DA News: सीजी में बढ़ा 4, सेंट्रल ने बढ़ाया 3, फिर भी छत्‍तीसगढ़ के कर्मचारियों से आगे निकल गए केंद्रीय कर्मचारी

1 min read

DA News: रायपुर। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज बड़ा दिन है। केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार की इस घोषणा से छत्‍तीगसगढ़ की तुलना में केंद्रीय कर्मचारी कोद दोहरा फायदा हुआ है।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 3 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्‍ता का लाभ जुलाई 2024 से मिलेगा। इस तरह केंद्रीय कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर्स मिलेगा।

जानिए.. 4 प्रतिशत के बावजूद क्‍यों पीछे रह गए छत्‍तीगसढ़ के कर्मचारी

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ता में की गई 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से अब उन्‍हें मिलने वाली महंगाई भत्‍ता 53 प्रतिशत हो गया है। अभी तक उन्‍हें 50 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिल रहा था।

DA News: इधर, छत्‍तीसगढ़ में भी आज ही राज्‍य सरकार ने महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की घोषणा की है। राज्‍य के कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे छत्‍तीगसढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अब 50 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिलेगा। प्रदेश के कर्मचारियों को अब तक 46 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिल रहा था।

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता तो बढ़ा दिया है, लेकिन एरियर्स गोल कर दिया है। राज्‍य सरकार की घोषणा के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्‍ता का लाभ अक्‍टूबर से मिलेगा। इस तरह राज्‍य सरकार ने 3 महीने का एरियर्स गोल कर दिया है। इसकी वजह से छत्‍तीगसढ़ के कर्मचारी महंगाई भत्‍ता बढ़ाए जाने के बाद भ खुश नहीं है।

छत्‍तीसगढ़ के कर्मचारियों को हो गया बड़ा नुकसान

छत्‍तीगसढ़ के सरकारी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता का लाभ जनवरी 2024 से मिलना था, लेकिन उसे अक्‍टूबर से लागू किया गया है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से दूसरी बढ़ोतरी का लाभ मिल गया है। इस लिहाज से प्रदेश के कर्मचारियों का करीब 10 महीने के एरियर्स का नुकसान हो गया है।  अब प्रदेश के कर्मचारियों को फिर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता बढ़वाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

उल्‍लेखनीय है कि छत्‍तीगसढ़ के कर्मचारी महंगाई भत्‍ता बढ़ाने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे थे। धरना- प्रदर्शन के साथ ही एक दिन का हड़ताल भी किया था। अब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में थे। इसके लिए 20 तारीख को बैठक बुलाई गई थी।

DA News:  4 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता बढ़ने से कितना पड़ेगा वेतन पर असर

चतुर्थ श्रेणी     –   725 से 2000

तृतीय श्रेणी     –  850 से 3700

द्वितीय श्रेणी  –  2400 से 7100

प्रथम श्रेणी    –  3000 से 8500

जानिए कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ में आज का मौसम

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .