कर्मचारी हलचल

DA Order महंगाई भत्‍ता और महंगाई राहत का आदेश: छत्‍तीगसढ़ के बिजली कर्मियों के लिए अच्‍छी खबर

DA Order रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बिजली कर्मियों और पेंशनारों के लिए अच्‍छी खबर है। महंगाई भत्‍ता और महंगाई राहत के आदेश का इंतजार कर रहे कंपनी के स्‍टाफ और पेंशनरों का इंतजार जल्‍द खत्‍म हो सकता है।

तीन प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्‍ता

बताते चलें कि बिजली कंपनी के स्‍टाफ और पेंशनरों का महंगाई भत्‍ता तीन प्रतिशत बढ़ेगा, जो जुलाई 2025 से देय होगा। बिजली कंपनी के स्‍टाफ को अभी 55 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिल रहा है।

58 प्रतिशत हो जाएगा डीए

बिजली कंपनी के स्‍टाफ और पेंशनरों का डीए और डीआर तीन प्रतिशत बढ़ाया जाना प्रस्‍तावित है। तीन प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी होते ही डीए और डीआर बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।

DA Order दूसरे चेयरमैन के पास फाइल

बताया जा रहा है कि बिजली कंपनी के स्‍टाफ और पेंशनरों का डीए और डीआर बढ़ाने की फाइल चल गई है। फाइल वितरण कंपनी के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव की टेबल पर पहुंच गई है। वहां से फाइल ट्रांसमिशन कंपनी के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह के पास अनुमोदन के लिए जाएगा।

 आज या कल में जारी हो सकता है आदेश

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव सुधीर नायक के अनुसार आज शाम य कल दोपहर तक डीए और डीआर का आदेश जारी हो सकता है।

DA Order बोनस की भी मांग

एसोसिएशन के सचिव सुधीर नायक ने बताया कि दीपावली से पहले बोनस के लिए भी चर्चा चल रही है। कंपनी के स्‍टाफ को हर साल दीपावली से पहले बोनस दिया जाता है। इस वर्ष भी उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों के हित में शीघ्र ही बोनस का आदेश जारी करेगा।

Back to top button