DEO Office में संदेह की आग! रिकार्ड रुम में लगी भयंकर आग, सर्विस बुक समेत कई महत्‍वपूर्ण फाइलें हुई खाक

schedule
2026-01-18 | 04:27h
update
2026-01-18 | 04:27h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

DEO Office  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा कार्यालय की शनिवार की रात भयंकर आग लग गई है। आग रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी बिल्डिंग में लगी। जहां आग लगी, वह रिकार्ड रूम बताया जा रहा है। रिकार्ड रूम में स्कूलों की मान्यता से लेकर मध्यान्ह भोजन, अनुकंपा नियुक्ति, शिकायत संबंधित कागज और शिक्षकों के सर्विस रिकार्ड रखे हुए थे।

दस्‍तावेज खाक

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार रिकार्ड में रुम में लगी आग इतनी भयानक थी कि घंटेभर में अधिकांश दस्तावेज जलकर खाक हो गए, वहीं सर्विस रिकार्ड के दस्तावेज सुरक्षित बच जाने की बात कही जा रही है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद स्पष्ट हो सकता है कि आग लगी है या लगाई गई है।

तोड़नी पड़ी नई बिल्डिंग की दीवार

रिकार्ड रूम में कागज के दस्तावेज होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने नई बिल्डिंग के पास जाना पड़ा। नई बिल्डिंग की बाउंड्री तोड़कर फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर अफसर भी पहुंचे, लेकिन वे आंखों के सामने दस्तावेजों को जलते देखते रहे। आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ नहीं कर सका।

सेवा पुस्तिका जलकर खाक

बताया जा रहा है कि आग में जिले के दस हजार से अधिक सेवारत और  सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका भी जलकर खाक हो गई। में इन्हें सबसे अहम माना जा रहा है। इन सेवा पुस्तिकाओं के आधार पर ही शिक्षकों के पेंशन, पदोन्नति, मासिक वेतन सहित नौकरी संबंधित समस्त कार्यों का निर्धारण होता है। इन्हें फिर से तैयार करने में जल चुके दस्तावेजों एक साल से अधिक का समय लग सकता है। सेवा पुस्तिका जलने के कारण पेंशन, वेतन सहित अन्य वित्तीय कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

chatur postJanuary 18, 2026
170 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.02.2026 - 12:49:25
Privacy-Data & cookie usage: