Site icon Chatur Post

DEO Office में आगजनी की जांच के लिए DPI गठित की तीन सदस्‍यीय टीम, पांच दिन में मांगी रिपोर्ट, साजिश..!

DEO Office में आगजनी की जांच के लिए DPI गठित की तीन सदस्‍यीय टीम, पांच दिन में मांगी रिपोर्ट, साजिश..!

DEO Office रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में हुई भीषण की जांच के लिए डीपीआई ने तीन सदस्‍यीय समिति गठित कर दी है। घटना में डीईओ कार्यालय का रिकार्ड रुम पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घटना में वहां रखे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नष्ट होने की बात कही जा रही है। इसकी वजह से घटना में साजिश की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुरानी बिल्डिंग में लगी आग

पुलिस अफसरों के अनुसार पेंशनबाड़ा स्थित डीईओ कार्यालय में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। करीब दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रित कर ली गई, लेकिन तब तक रिकार्ड रुम में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

तेजी से फैली आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग डीईओ कार्यालय के पुरानी बिल्डिंग के रिकार्ड रुम बड़ी तेजी से फैली, चूंकि वहां कागज रखे हुए थे, इस वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम को आग बुझाने के लिए नई बिल्डिंग की बाउंड्रीवाल तोड़नी पड़ी।

सर्विस बुक समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लगने की आशंका

जिला में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े लगभग सभी महत्वपूर्ण रिकार्ड डीईओ कार्यालय के रिकार्ड रुम में रखे जाते हैं। इनमें शिक्षकों और पेंशनरों के सर्विस बुक, स्कूलों की मान्यता के दस्तावेज, मध्यान्ह भोजन और अनुकंपा नियुक्ति के साथ विभागीय शिकायतों के दस्तावेज शामिल हैं।

संयुक्त संचालक की अध्यक्षता में जांच टीम गठित

इस आगजनी की जांच के लिए डीपीआई ने संयुक्त संचालक की अध्यक्षता में तीन सदस्यी टीम गठित कर दी है। रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव जांच टीम के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, सहायक संचालक बजरंग प्रजापति और सतीश नायर को सदस्य बनाया गया है। कमेटी को पांच दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

ईडीओ कार्यालय में शनिवार की रात को आग लगने की सूचना मिली थी।  दमकल की टीमों ने रात में ही आग पर काबू पा लिया था, लेकिन आग वहां भी सुलग रही है। आग और तपिश के कारण फारेंसिंग की जांच टीम रविवार को अंदर नहीं जा पाई। सोमवार को फिर से वहां जाने का प्रयास किया जाएगा। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सतीश सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी कोतवाली

कार्यालय में आगजनी की घटना हुई है। आग कैसे लगी और इसमें कौन- कौन से दस्तावेज जले हैं, यह जांच के बाद पता चल पाएगा। डीपीआई ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।

हिमांशु भारतीय, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर

Exit mobile version