DEO विधानसभा में उठा दागी जिला शिक्षा अधिकारियों का मुद्दा: DEO पर चल रहे हैं 41 मामले, देखिए- List

schedule
2026-02-25 | 07:30h
update
2026-02-25 | 07:30h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

DEO रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ 41 मामले चल रहे हैं। इसमें भ्रष्‍टाचार से लेकर कई तरह की गड़बड़ी के मामले शामिल हैं।

इसको लेकर शेष राज हरवंश ने विधानसभा में सवाल किया था। स्‍कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसके लिखित उत्‍तर में पूरी सूची सदन पटल पर रखी है।

शेषराज हरवंश के सवाल और स्‍कूल शिक्षा मंत्री का उत्‍तर

सवाल-  क्या वर्ष 2022-23 से जनवरी, 2026 तक प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों पर अनियमितता, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, गबन के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभाग द्वारा जांच की कार्यवाही की गई है? किन-किन अधिकारियों के विरूद्ध, क्या-क्या शिकायतें थी? जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम सहित वर्षवार जानकारी उपलब्ध कराए?

सवाल-अधिकारियों की जांच किस-किस स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई? जांच में क्या पाया गया? दोषियों पर क्या-क्या कार्यवाही की गई? वर्षवार जांच, अधिकारियों के नाम, पदनाम सहित सम्पूर्ण जानकारी?

सवाल- कितनी राशि वसूली, अधिरोपित की गई थी? कितनी वसूली की गई? कितनी शेष है तथा क्यों ?

2022-23

जेके प्रसाद  जशपुर      नियम विरुद्ध शिक्षकों के पदांकन में अनियमितता भ्रष्‍टाचार

भोपाल ताण्‍डेय गरियाबंद  खरीदी में अनियमितता

मधुलिका तिवारी  बेमेतरा प्रायोगिक सामग्री व फर्नीचर खरीदी में अनियमिता

राजेश मिश्रा कोंडागांव नियम विरुद्ध युक्तियुक्‍तरण, स्‍थानांतरण,  नियम विरुद्ध कलेक्‍टर दर पर भृत्‍यों की नियुक्त, सूखा राशन वितरण में निर्देशों की अनदेखी, शिक्षकों, विद्या मितानों की नियुक्ति, महापुरुषों की छायाचित्र व फर्नीचर खरीदी में गड़बड़ी

जीपी भारद्वाज मुंगेली केंद्रीय भंडार, नेकॉफ एवं एनसीसीएफ के माध्‍यम से सूखा राशन समाग्री क्रय में नियमों की अनदेखी

विनोद राय सूरजपुर   केंद्रीय भंडार, नेकॉफ एवं एनसीसीएफ के माध्‍यम से सूखा राशन समाग्री क्रय में नियमों की अनदेखी

प्रमोद ठाकुर बीजापुर   केंद्रीय भंडार, नेकॉफ एवं एनसीसीएफ के माध्‍यम से सूखा राशन समाग्री क्रय में नियमों की अनदेखी

भारती प्रधान बस्‍तर केंद्रीय भंडार, नेकॉफ एवं एनसीसीएफ के माध्‍यम से सूखा राशन समाग्री क्रय में नियमों की अनदेखी

मधुलिका तिवारी जशपुर   सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पदोन्‍नति में अनियमितता

चैनू सिंह ध्रुव बलौदाबाजार भाटापारा स्‍थानांतरण नीति का पालन नहीं

Related Articles

राजेश मिश्रा कोंडागांव सेवा भर्ती नियम के विपरीत सहायक ग्रंथपाल के एक पद पर भर्ती

केएस तोमर जांजगीर चांपा विधि विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, पुत्र एवं स्‍कूल संचालन समिति के नजदीकी रिश्‍तेदारों को नियुक्ति दी गई।

प्रमोद कुमार ठाकुर बीजापुर   नियम विरुद्ध शिक्षकों का संलग्‍न्‍ीकरण मरम्‍मत, अहाता निर्माण नियमानुसार नहीं करना, फर्नीचर चखरीदी में वित्‍तीय अनियमितता

जेके प्रसाद जशपुर विभागाध्‍यक्ष के निर्देश का पालन नहीं करना, पद की रिक्‍तता की गलत पोर्टल में दर्ज करने के कारण स्‍थानांतरण होने पर हाईकोर्ट की तरफ से नाराजगी व्‍यक्‍त करने के कारण  

जेके प्रसाद जशपुर  अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत

2023-24

अशोक पटेल कोंडागांव  सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदोन्‍नति पदस्‍थापना में अनियमितता

एचआर सोम राजनांदगांव विधि विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने

डीएस चौहान प्रधान पाठक प्राथ. शाला में नियम विरुद्ध पदोन्‍नति, 9 वर्षों से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की पदस्‍थापना, उमेंद्र साहू सहायक शिक्षक एलबी की पदस्‍थापना में अनियमितता

रामललित पटेल सूरजपुर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में फलेक्‍सी मद में मिलेट्स आधारित खाद्य आपूर्ति किए जाने के लिए प्रदायकर्ता एजेंसी सी मार्ट सूरजपुर से 34 लाख 972 की खरीदी।

 राकेश शर्मा बलौदाबाजार भाटापारा स्‍वामी आत्‍मानंद में शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता एवं भ्रष्‍टाचार

आरपी मिरे कांकेर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्‍नति आदेश की जांच के संबंध में

संजय गुप्‍ता अंबिकापुर टाटपट्टी, ब्‍लैकबोर्ड, सरस्‍वती साइकल योजना अंतर्गत सायकल खरीदी में नियमों का पालन नहीं किया जाने के कारण  

कमल कपूर बंजारे अंबागढ़ चौकी आत्‍मानंद स्‍कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी नियुक्ति और पदस्‍थापना के लिए लेनदेन अनियमितता

पी दासरथी बिलासपुर  अनुकंपा नियुक्‍त देने में अनियमितता  

शशि कुमार प्रसाद बिलासपुर अनुकंपा नियुक्‍त देने में अनियमितता

रामानंद हीराधर बिलासपुर अनुकंपा नियुक्‍त देने में अनियमितता

बीएल कुर्रे महासमुंद सामान्‍य भविष्‍य निधि खाते में पर्याप्‍त राशि बचत नहीं होने के बाद भी राशि निकालना, ऋणात्‍मक शेष राशि आहरण करना

2024-25

एस चंद्रसेन महासमुंद सहायक शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला ई संवर्ग की प्रधान पाठक पदोन्‍नति नियम निर्देश के विपरीत होने के संबंध में  

भारती प्रधान जगदलपुर ईओडब्‍ल्‍यू से प्राप्‍त शिकायती पत्र जिसमें शिक्षकों को संलग्‍नीकरण के बाद अपने कार्यालय एवं अन्‍य कार्यालयों में संलग्‍न करने के संबंध में शिकायत  

हिमांशु भारतीय रायपुर मान्‍यता संबंधी घोटाला की शिकायत, अनियमितता

विजय कुमार रायपुर मान्‍यता संबंधी घोटाला की शिकायत, अनियमितता

आरएल ठाकुर रायपुर मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूलों से संबंधित शिकायत, अनियमितता

हिमांशु भारतीय रायपुर मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूलों से संबंधित शिकायत, अनियमितता

रामललित पटेल सूरजपुर रिश्‍वत लेते पकड़े गए

एलपी पटेल बिलाईगढ़ 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए निरीक्षण के लिए कलेक्‍टर द्वारा गठित उड़नदस्‍ता दल में बिना अनुमति के परिवर्तन के कारण

आदित्‍य खरे राजनांदगांव  किताबें रद्दी के भाव बेचने के संबंध में

अभय जायसवाल राजनांदगांव किताबें रद्दी के भाव बेचने के संबंध में

रामललित पटेल सूरजपुर किताबें रद्दी के भाव बेचने के संबंध में

प्रमोद कुमार भटनागर जशपुर किताबें रद्दी के भाव बेचने के संबंध में

सरोज खलखो जशपुर किताबें रद्दी के भाव बेचने के संबंध में

तेजराम जगदल्‍ले धमतरी  किताबें रद्दी के भाव बेचने के संबंध में

2025-26

डीएन मिश्रा बिलाईगढ़  आवश्‍यक से अधिक गणवेश की जानकारी दिए जाने के कारण

अशोक कुमार सिन्‍हा सरगुजा युक्तियुक्‍तकरण में अनियमितता

बी बाखला रायगढ़ जिला ग्रंथालय रायगढ़ में तकनीकी उन्‍नयन के लिए सिंघानिया ग्रुप इंडस्‍ट्रीज द्वारा की गई सामग्री आपूर्ति से संबंधित दो अनुबंध में संदेह होने के संबंध में क्रय प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत

chatur postFebruary 25, 2026
3 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 07:36:31
Privacy-Data & cookie usage: