प्रमुख खबरें

Devji नक्‍सलियों के सबसे बड़े लीडर देवजी ने किया सरेंडर: करोड़ों रुपए का है इनामी, गृहमंत्री ने बताया…

Devji रायपुर। देश के आधा दर्जन राज्‍यों की पुलिस की हीट लिस्‍ट में शामिल बड़े नक्‍सली लीडर देवजी ने सरेंडर कर दिया है। देवजी नक्‍सली संगठन की केंद्रीय कमेटी का सचिव है। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से देवजी की तलाश में थी।

करोड़ों रुपए का है इनामी

पुलिस अफसरों के अनुसार देवजी पर करोड़ों रुपए का इनाम है। छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही नक्‍सल प्रभावित कुछ और राज्‍यों के साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने भी देवजी पर इनाम घोषित कर रखा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार देवजी पर कुल डेढ़ करोड़ रुपए से ज्‍यादा का इनाम घोषित है।

तेलंगाना में किया सरेंडर

पुलिस अफसरों के अनुसार देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने समर्पण किया है। देवजी के सरेंडर को नक्‍सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। उसके साथ करीब 18 से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने भी सरेंडर किया है।

छत्‍तीसगढ़ के गृह मंत्री ने की पुष्टि

छत्‍तीसगढ़ के डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने देवजी के सरेंडर की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि ऐसी सूचना आई है कि देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उन्‍होंने बताया कि देवजी के साथ मल्‍ला राजिरेड्डी ने भी सरेंडर किया है।

बड़ी सफलता

डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने दोनों के सरेंडर को बड़ी सफलता बताया है। उन्‍होंने कहा कि नक्‍सलवाद खात्‍में के करीब है। विजय शर्मा ने बताया कि अब गिने चुने नक्‍सली  लीडर बच गए हैं, उनके भी सरेंडर की बात चल रही है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button