Site icon Chatur Post

DFO मयंक अग्रवाल का ट्रांसफर: आईएफएस को सरकार ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी

Transfer News

DFO रायपुर। आईएफएस मयंक अग्रवाल को राज्‍य सरकार ने बड़ी जिम्‍मेदारी दी है। मयंक अग्रवाल की सेवाएं वन विभाग से लेकर सामान्‍य प्रशासन विभाग को सौंप दी गई है। इसके साथ ही आईएफएस अग्रवाल को मुख्‍यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्‍ट की जिम्‍मेदारी सौंप दी गई है। उन्‍हें संयुक्‍त सचिव बनाया गया है।

DFO  आईएफएस मयंक अग्रवाल इस वक्‍त कोरबा वन मंडल में डीएफओ के पद पर पदस्‍थ हैं। 2016 बैच के अखिल भारतीय वन सेवा के अफसर मयंक अग्रवाल को सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर लिया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार मयंक अग्रवाल को सुशासन एवं अभिसरण विभाग का संयुक्‍त सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्‍हें चिप्‍स छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) का चीफ ऑपरेटिंग आफिसर की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दी गई है।  

जानिए- क्‍या है सुशासन एवं अभिसरण विभाग..

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग Good Governance and Convergence के रुप में राज्‍य में एक नए विभाग का गठन किया है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन प्रदेश की मौजूदा विष्‍णुदेव साय सरकार ने किया है। यह राज्‍य सरकार का 58वां विभाग है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय खुद भारसाधक मंत्री हैं। मुख्‍यमंत्री के सचिव राहुल भगत इसकी जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं।

 यह विभाग बाकी 57वां विभागों में जनता से जुड़ी समस्‍याओं के समाधान की दिशा में काम करता है। यानी इसका सभी 57वां विभागों में दखल रहता है। इस विभाग के जरिये सरकार की विभिन्‍न जन कल्‍याण की योजनाओं की मॉनिटरिंग भी की जाती है।

DFO  जानिए- क्‍या है चिप्‍स

चिप्‍स यानी छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) यह सरकार की सूचना प्रौद्योतगिकी यानी आईटी सेक्‍टर की जिम्‍मेदारी संभलता है। यह विभाग राज्‍य में सूचना प्रौद्योगिकी के साथ विकास और ई- गवर्नेंस से जुड़ी परियोजनाओं के क्रियान्‍वयन के लिए नोडल एजेंसी है। यह विभाग भी मुख्‍यमंत्री सचिवालय में शामिल है। यानी मुख्‍यमंत्री साय ही इसके भी भारसाधक मंत्री हैं।

Exit mobile version