DG IG Conference आधी रात को रायपुर पहुंचे अमित शाह: तीन दिन तक रहेगें यहीं, आज आएंगे NSA डोभाल

schedule
2025-11-28 | 04:54h
update
2025-11-28 | 04:54h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

DG IG Conference रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में होने वाले पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक होगा।

कांफ्रेंस में यह होगा

इस सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप सुरक्षित भारत बनाने के लिए भविष्य का खाका तैयार करना है।

ये लोग होगें शामिल

इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, खुफिया एजेंसियों के आला अफसरों के अलावा सभी राज्यों के डीजीपी और आईजी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन को लेकर पूरे इलाके में पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिस तरह पर सम्मेलन होने वाला है, वहां खासतौर पर दो लेयर की बहुत सख्त सुरक्षा है। वहां तक केवल आमंत्रित लोगों और अफसरों को ही अनुमति होगी।

दोपहर में उ‌द्घाटन, पहले सत्र में नक्सलवाद पर मंथन

डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस का आज दोपहर में शुभारंभ होगा। पहले ही सत्र में नक्‍सलवाद पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्धाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेगें।

इन मुद्दों पर होगी कांफ्रेंस में चर्चा

इन मुद्दों पर होगी तीन दिवसीय कांफ्रेंस में चर्चा विकासशील भारतः सुरक्षा आयाम विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद, विदेशों में रह रहे भगोड़ों को वापस लाने, पुलिस व्यवस्था का रोडमैप, पड़ोसी देशों से भारत की चुनौतियां, बाहरी खतरे, पुलिस प्रणाली में एआई का उपयोग, विदेशी हस्तक्षेप, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा के लिए एआई की सहायता के अलावा जनआंदोलनों का मुकाबला जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन होगा। प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

मोदी छह, तो शाह सभी 8 चर्चा सत्रों में शामिल होंगे

अब तक तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम नरेन्द्र मोदी 28 की रात को आएंगे।   दूसरे दिन के 4 और तीसरे दिन के 2 चर्चा सत्रों में शामिल होंगे।

वहीं गुरुवार रात पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। दोपहर दो बजे के आसपास उनका संबोधन भी है। पहले दिन के दो सत्रों के अलावा दूसरे और तीसरे दिन के सभी छह चर्चा सत्र में हिस्सा लेंगे। देश के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शुक्रवार सुबह पहुंच जाएंगे।

chatur postNovember 28, 2025
186 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 11:43:48
Privacy-Data & cookie usage: