DG-IG Conference रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में लगातार दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। मोदी के दूसरे छत्तीसगढ़ दौरा का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। प्रधानमंत्री 29 और 30 नवंबर को रायपुर में रहेगें। इस दौरान वे भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर All India Conference of Directors General/Inspectors General of Police पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के 60वें संस्करण में भाग लेंगे।
नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाले डीजी- आईजी कांफ्रेंस में चलेगा। इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।
विकसित भारत: सुरक्षा आयाम विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद Left Wing Extremism, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन Disaster Management, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान forensic Science और एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।
यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों senior police officers और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा national security के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है।
यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था Law and order बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा intrinsic safety खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को भी सुगम बनाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है, और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें। व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं।
वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री Priminister के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन conference के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है।
यह सम्मेलन गुवाहाटी (Assam), कच्छ के रण (Gujarat), हैदराबाद (Telangana), टेकनपुर (ग्वालियर, Madhya Pradesh), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, Gujarat), पुणे (Maharashtra), लखनऊ (Uttar Pradesh), नई दिल्ली, जयपुर (Rajasthan) और भुवनेश्वर (Odisha) में आयोजित किया जा चुका है।
इसी परंपरा को जारी रखते हुए, इस वर्ष 60वां पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA, गृह राज्य मंत्री, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के Directors General पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे।
नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुख और डीआईजी DIG तथा एसपी SP स्तर के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारी भी इस वर्ष सम्मेलन में भाग लेंगे।