DGP-IG conference इस महीने फिर रायपुर आएंगे PM मोदी: शाह के साथ इस बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल

schedule
2025-11-03 | 04:22h
update
2025-11-03 | 04:22h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

DGP-IG conference रायपुर। नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार रायपुर आएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की तारीख भी तय हो गई है। मोदी इस महीने के अंत में आएंगे। प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे।

देशभर के डीजीपी आएंगे

दरअसल, रायपुर में डीजीपी- आईजी कांफ्रेंस होने जा रहा है। इसमें देश के सभी राज्‍यों के डीजीपी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन नया रायपुर में होगा। डीजीपी कांफ्रेंस 28 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा।

DGP-IG conference सभी राज्‍यों के अफसर होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय डीजीपी आईजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस आईआईएम परिसर में 28 से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, पुलिस महानिदेशक, नक्सल ऑपरेशन में शामिल ऑफिसर्स, सुरक्षा बलों के अलावा केन्द्रीय खुफिया अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

 बनेगी साइबर क्राइम और ड्रग्स कार्टेल की चुनौतियों से निपटने योजना

इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, नक्सलवाद पर चर्चा तो होगी ही, माना जा रहा है कि साइबर क्राइम और ड्रग्स कार्टेल की चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। पिछले साल दिसंबर में भुवनेश्वर ओडिशा में उक्त कॉन्फ्रेंस हुई थी और पुलिस को टार्गेट भी दिए गए थे। इसमें तत्कालीन डीजीपी अशोक जुनेजा और एडीजी नक्कल ऑपरेशन विवेकानंद ने भी हिस्सा लिया था।

भुवनेश्वर की बैठक शामिल हुए थे मोदी

भुवनेश्वर की बैठक में खुद पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। हालांकि अभी उनके डीजीपी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने की खबर नहीं है। लेकिन गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। लिहाजा न केवल सुरक्षा बल्कि बैठक के अलावा अधिकारियों की सुरक्षा और ठहरने के भी इंतजाम करने पड़ेंगे।

DGP-IG conference पीएम के नाइट हाल्‍ट की भी तैयारी

डीजीपी कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना को देखते हुए इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि यदि इस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री आते हैं तो वे रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे। अफसरों के अनुसार तैयारी भी उसी हिसाब से की जा रही है।

chatur postNovember 3, 2025
416 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 22:40:11
Privacy-Data & cookie usage: