Dhan Bonus होली से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के यहां खुशियों की बारिश, बैंक खातों में पहुंचा 10324 करोड़

schedule
2026-02-28 | 14:29h
update
2026-02-28 | 14:29h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर।छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को सरकार ने होली में दिवाली मनाने का मौका दे दिया है। राज्य के 25 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में आज 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक आया है।

सरकार ने किया धान के बोनस का भुगतान

राज्य के कुल 25 लाख 28 हजार से ज्यादा किसानों को सरकार ने धान के अंतर की राशि प्रदान की है। बता दें कि भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य के किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था।

अंतर की राशि का भुगतान

अफसरों के अनुसार भारत सरकार के अंतरराष्ट्रीय समझौतों के कारण किसानों को तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ज्यादा का भुगतान नहीं किया जा सकता। ऐसे में धान बेचने वाले किसानो को MSP के अनुसार तुरंत भुगतान कर दिया जाता है। अंतर की राशि का भुगतान अलग से किया जाता है। यह भुगतान सरकार अपनी अलग योजना के तहत करती है।

बिल्हा में हुआ प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम

धान बोनस के भुगतान के लिए सरकार ने आज जिलों से लेकर विकासखंड स्तर तक भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर के बिल्हा में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत राज्य के अन्य मंत्री शामिल हुए। इसी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने बटन दबा कर किसानों के बैंक खातों में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया।

भाजपा ने किया है एकमुश्त भुगतान का वादा

इससे पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को धान बोनस की राशि का भुगतान तीन किश्तों में किया जाता था। भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों से बोनस की राशि का एक बार में भुगतान करने का वादा किया था। इसी के तहत भाजपा सरकार एक बार में पूरी राशि दे रही है।

chatur postFebruary 28, 2026
3 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 14:33:04
Privacy-Data & cookie usage: