राज्य

Dhan Kharidi धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर: 31 अक्टूबर से पहले कर लें यह काम, नहीं तो…

Dhan Kharidi रायपुर। छत्तीसगढ़ के धान उत्पा दक किसानों को इस बार धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल AgriStack Portal पर पंजीयन करना जरुरी हैत्र खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीफ विपणन Kharif Marketing  वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी Paddy Purchase के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य कर दिया है।

यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि एग्रीस्टैक पोर्टल एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस Agriculture Database जिसे भारत सरकार ने विकसित किया है। इस पोर्टल पर  किसानों का भूमि और आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण Registration के बाद किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी (Unique Farmer ID) प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Dhan Kharidi  एग्रीस्टैक पोर्टल डिजिटल क्रांति

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य support price पर धान खरीदी के तहत किसानों को सीधे भुगतान किया जाता है। ऐसे में सरकार की मंशा है कि सभी पात्र किसान सुशासन और पारदर्शिता Transparency के साथ इस योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त करें। बीते खरीफ सीजन में राज्य के 25.49 लाख किसानों ने सहकारी सोसाइटियों में धान बेचा था।

आधार-आधारित पंजीयन और ई-केवाईसी

एग्रीस्टैक AgriStack में आधार-आधारित पंजीयन और ई-केवाईसी e-KYC की व्यवस्था से संपूर्ण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा। एग्रीस्टैक पोर्टल डिजिटल क्रांति digital revolution की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सटीक और किसान हितैषी बनाएगा। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर toll free number 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है।

अभी तक 21 लाख 47 हजार का पंजीयन

वर्तमान वर्ष में अब तक 21.47 लाख किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। शेष किसान अपने निकटतम सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर 31 अक्टूबर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में सभी समितियों और जिला कलेक्टरों को पूर्व में आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

डिजिटल क्रॉप सर्वे

अफसरों ने बताया कि इस वर्ष Chhattisgarh के 20 हजार ग्रामों में से 13 हजार 879 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे Digital Crop Survey किया गया है। इस डिजिटल क्रॉप सर्वे और मैनुअल गिरदावरी Manual Girdawari की रिपोर्टों का 2 से 14 अक्टूबर 2025 तक ग्राम सभाओं में पठन किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में मुनादी कर सूचना दी गई है।

Dhan Kharidi  दूरदर्शी कदम

सर्वे सूची का पंचायत भवनों में प्रदर्शन (चस्पा) भी किया गया है। इसकी सतत निगरानी जिला कलेक्टर, खाद्य अधिकारियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। यह पहल “डिजिटल एग्रीकल्चर और गुड गवर्नेंस Good Governance ” की दिशा में राज्य का एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है।

Back to top button