Site icon Chatur Post

Dhan Kharidi सहकारी स‍मिति कर्मचारी संघ का आंदोलन स्‍थगित: छत्‍तीसगढ़ में अब धान खरीदी में आएगी तेजी

Dhan Kharidi सहकारी स‍मिति कर्मचारी संघ का आंदोलन स्‍थगित: छत्‍तीसगढ़ में अब धान खरीदी में आएगी तेजी

Dhan Kharidi  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सहाकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपना अनिश्चितकालीन आंदोलन स्‍थगित करने का ऐलान कर दिया है। संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा था। इसके तहत सहकारी समिति के कर्मचारी और धान खरीदी केंद्रों के कंप्‍यूटर ऑपरेटर 3 नवंबर से हड़ताल पर चले गए थे। इसका सीधा असर 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी पर पड़ रही थी।

अशोक बजाज ने की मध्‍यस्‍तता

छत्‍तीसगढ़ समर्थन मूल्‍य धान खरीदी कंप्‍यूटर ऑपरेटर संघ के प्रांताध्‍यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी और अपेक्‍स बैंक के पूर्व अध्‍यक्ष अशोक बजाज ने शासन और कर्मचारी संगठन के बीच मध्यस्तता करा कर किसान और सहकारी समिति के हित में हड़ताल स्थगन कराया है।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

3 नवंबर से कर रखा था काम बंद

बता दें छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी से जुड़े सहकारी समिति के कर्मचारी और कंप्‍यूटर ऑपरेटर बीते तीन नवंबर से काम बंद हड़ताल पर थे। इससे पहले उन्‍होंने अपनी मांगों के संबंध में शासन- प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब सुनवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल पर चले गए थे।

धान खरीदी पर पड़ रहा था असर

इस आंदोलन का सीधा असर धान खरीदी पर पड़ रहा था। 15 नवंबर को धान खरीदी के पहले दिन कई खरीदी केंद्रों में टोकन भी नहीं कट पाया था। अधिकांश खरीदी केंद्रों में 17- 18 तारीख के बाद खरीदी शुरू हुई।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- अब जिलों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस

छत्‍तीसगढ़ में मंत्रालय और एचओडी कार्यालय के बाद संभाग और जिला स्‍तर के सरकारी कार्यालयों में भी आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने राज्‍य के सभी संभाग आयुक्‍तों और कलेक्‍टरों को आर्डर जारी कर दिया है। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version