Dhan Kharidi धान बोनस वितरण का तारीख तय: सरकार ने किया है होली से पहले देने का वादा

schedule
2026-02-27 | 03:45h
update
2026-02-27 | 03:45h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Dhan Kharidi रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के धान उत्‍पादक किसानों का इंतजार खत्‍म होने जा रहा है। किसानों के बैंक खातों में कल राशि पहुंचेगी और उनके मोबाइल पर खुशियों का नोटिफिकेशन आएगा

25 लाख से ज्‍यादा किसानों को मिलेगा बोनस

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 25.24 लाख किसानों को होली के ठीक पहले बड़ी सौगात देने जा रही है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से धान के अंतर की राशि 10,324 करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान 28 फरवरी को किया जाएगा।

विकासखंड स्‍तर पर होगा आयोजन

कृषक उन्नति योजना के तहत यह राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में एक वृहद कार्यक्रम होगा। वहीं, प्रत्येक विकासखंड में भी आयोजन होंगे।

बिल्‍हा में होगा मुख्‍य कार्यक्रम

राज्य स्तरीय कार्यक्रम बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में दोपहर साढ़े बारह बजे से प्रारंभ होगा। सरकार ने कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों व जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विकासखंड स्‍तर पर होगा मुख्‍य कार्यक्रम का प्रसारण

मुख्यमंत्री साय के मुख्य आथित्य में आयोजित किए जाने वाले मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रत्येक विकासखंड स्तरीय आयोजन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कुछ लाभार्थी किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्यक्ष संवाद भी करेंगे।

20 हजार किसान होगें शामिल

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कम से कम 20 हजार किसानों व विकासखंड स्तरीय कार्यक्रमों में लगभग 2000 किसानों के शामिल की संभावना है। इसे देखते हुए स्थल चयन तथा किसानों के लिए पेयजल व धूप से बचाव के लिए छांव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है।

प्रभारी मंत्री करेगें अध्‍यक्षता

विकासखंड स्तरीय कार्यक्रमों में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनधियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए प्रभारी मंत्री द्वारा समन्वय कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

एक मुश्‍त मिलेगी राशि

बता दें कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली त्यौहार से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया था।

Dhan Kharidiजानिए कितने किसानों को मिलेगा बोनस

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगी।

chatur postFebruary 27, 2026
17 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 04:07:52
Privacy-Data & cookie usage: