Dhan Kharidi छत्तीसगढ़ में लक्ष्य से कम धान खरीदी: गरमाई सियासत, देखिए- 33 जिलों में कहां कितनी हुई खरीदी

schedule
2026-02-02 | 14:25h
update
2026-02-02 | 14:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Dhan Kharidi  रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की निर्धारित समय सीमा खत्म हो गई है। इस बार सरकार ने 165 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा था, लेकिन खरीदी लक्ष्य से कम हुई है। इसकी वजह से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने सरकार हमला बोल दिया है।

जानिए- कितनी हुई धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में इस बार सरकार ने धान खरीदी के लिए एक लाख 65 हजार टन का बड़ा लक्ष्य रखा था। इसके लिए करीब 27 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। 31 दिसंबर तक चली खरीदी में इस बार एक लाख 39 हजार 85 टन धान की खरीदी हुई है।

कांग्रेस ने लगाया सरकार पर षडयंत्र का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर षडयंत्र पूर्वक कम धान खरीदी का अरोप लगाया है। सोमवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल मात्र 53 दिन ही धान खरीदी हुई है। अंतिम तिथि भी 31 जनवरी थी, लेकिन अंतिम 2 दिन शनिवार और रविवार होने के कारण खरीदी नहीं हुई। 165 लाख टन लक्ष्य था, लेकिन 139 लाख 85 हजार टन ही धान खरीदी की गई।

ढाई लाख किसान नहीं बेच पाए धान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कुल 27 लाख किसानों का पंजीयन हुआ था, जिसमें से 2.5 लाख किसान अपना धान नहीं बेच पाए। लगभग 5 लाख किसानो का एग्रीस्टेक पोर्टल की परेशानी के कारण पंजीयन नहीं हुआ। किसानों को धान बेचने से रोकने बिना सहमति जबरिया रकबा सरेंडर करा दिया गया। पूर्व से जारी टोकन को निरस्त कराया गया। केवल नारायणपुर, बलरामपुर, बस्तर में पिछले साल के लगभग बराबर धान की खरीदी हुई, शेष सभी जिलों में 5 प्रतिशत से लेकर 32 प्रतिशत तक कम खरीदी सरकार ने किया।

किस जिले में कितनी हुई धान की खरीदी

जिला2024-252025-26स्थिति
नारायणपुर38076387722%
बलरामपुर2970363000691%
बस्तर2760712783721%
कोंडागांव3124813133710%
मरवाही140580137957-2%
बिलासपुर691983675481-2%
दुर्ग576107557889-3%
कवर्धा649362628559-3%
जांजगीर632793609687-4%
कांकेर531429506875-5%
धमतरी619814591094-5%
मुंगेली556032530058-5%
रायपुर699742665579-5%
सारंगढ़465671442827-5%
सुरजपूर397204373337-6%
कोरबा291555273812-6%
गरियाबंद535350502636-6%
रायगढ़508798477669-6%
कोरिया128475120569-6%
खैरागढ़ छुईखदान गंडई403764375617-7%
सुकमा9293986187-7%
बालोद756560700090-7%
बलौदाबाजार855397791000-8%
सक्ती513741473409-8%
बीजापुर119789109499-9%
बेमेतरा937107854522-9%
मोहला222043202147-9%
महासमुंद11042731000187-9%
मनेन्द्रगढ़9699087010-10%
राजनांदगांव701488625431-11%
सरगुजा364690319234-12%
जशपुर373937313605-16%
दंतेवाड़ा3343222839-32%

chatur postFebruary 2, 2026
113 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 23:53:44
Privacy-Data & cookie usage: