Site icon Chatur Post

Dhan Kharidi धान खरीदी की तारीख की घोषणा: मुख्‍यमंत्री ने बताया किस तारीख से शुरू होगी खरीदी

vishnu deo

Dhan Kharidi रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू करने की तारीख को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई है। इधर, कांग्रेस 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग कर रही है। इस बीच इसको लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय बयान सामने आया है।

मुख्‍यमंत्री से पत्रकारों ने किया सवाल

छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू करने को लेकर पत्रकारों ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से सवाल किया। इस पर मुख्‍यमंत्री साय ने बगल में खड़े कृषि मंत्री राम विचार नेताम का उल्‍लेख करते हुए कहा कि मंत्री जी कई बार बता चुके हैं। साय ने कहा कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करेंगे और सबका धान खरीदेंगे।

Dhan Kharidi कैबिनेट की बैठक में नीति पर मुहर

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में शुक्रवार (10 अक्‍टूबर) को कैबिनेट की बैठक प्रस्‍तावित है। इस बैठक में खरीफ सीजन 2025-26 के लिए धान खरीदी की नीति पर मुहर लगने की संभावना है। धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपेार्ट कल कैबिनेट की बैठक में रखी जा सकती है।

धान खरीदी का लक्ष्‍य भी तय करेगी कैबिनेट

अफसरों के अनुसार राज्‍य के किसानों से इस वर्ष समर्थन मूल्‍य पर धान की कितनी खरीदी होगी, यह भी कैबिनेट की बैठक में ही तय होगा। माना जा रहा है कि इस साल एक लाख 60 हजार टन धान खरीदी का लक्ष्‍य तय किया जा सकता है। पिछले सीजन में भी 1.60 लाख टन लक्ष्‍य रखा गया था, लेकिन 1.49 लाख टन खरीदी हुई।

Dhan Kharidi कस्‍टम मिलिंग और बारदाना की व्‍यवस्‍था

राज्‍य सरकार की तरफ से जारी होने वाली धान खरीदी की नीति में कस्‍टम मिलिंग, राइस मिलरों के पंजीयन और उन्‍हें किए जाने वाले भुगतान आदि पर भी कैबिनेट की बैठक में फैसला होगा।

अभी शुरू नहीं हुई है धान की कटाई

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण धान की कटाई अभी शुरू नहीं हो पाई है। इसी वजह से राज्‍य सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का फैसला किया है।

Exit mobile version