Dhan Kharidi छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: अब दिन- रात कभी भी किसान कर सकेंगे यह काम

schedule
2025-12-13 | 05:47h
update
2026-01-01 | 14:15h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Dhan Kharidi  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे।

अगले 20 दिनों का मिलेगा टोकन

अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं। इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने में पर्याप्त समय मिलेगा तथा भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी।

Dhan Kharidi एक एकड़ से कम रकबा वालों के लिए निर्णय

इसके साथ ही राज्य सरकार ने 2 एकड़ और 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप से टोकन ले सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लघु किसनों के लिए यह सुविधा मुहैया कराई गई है l

समितियों के अनुसार जारी होगा टोकन

उल्लेखनीय है कि टोकन प्रत्येक सहकारी समिति को आवंटित सीमा के भीतर ही जारी किए जाएंगे। किसानों से आग्रह है कि वे समय रहते तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करें और किसी भी असुविधा से बचें।

“किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तूहर टोकन ऐप को 24×7 खोलने और समय की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय इसी सोच का परिणाम है। अब किसान बिना किसी दबाव के, अपनी सुविधा अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। 2 एकड़ और 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिये टोकन की अतिरिक्त समय सीमा और अवधि का विस्तार किसानों को वास्तविक राहत देगा। राज्य सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री

2026 में नवरात्रि 10 दिन की: 8 प्रमुख त्‍योहार शुक्रवार को इस वजह से सप्‍ताहअंत में 12 लंबी छुट्टीAMP

chatur postDecember 13, 2025
486 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 16:13:52
Privacy-Data & cookie usage: