Site icon Chatur Post

Dhan Kharidi धान खरीदी ब्रेकिंग न्यूज: सरकार ने बढ़ाई धान खरीदी की तारीख, जानिए- अब कब तक होगी खरीदी

brea

Dhan Kharidi  रायपुर। छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने धान खरीदी की मियाद बढ़ा दी है। ऐसे में धान नहीं बेच पाए किसानों को एक और मौका मिल गया है।

दो दिन बढ़ाई गई मियाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित और मांग को ध्यान में रखकर धान खरीदी की तिथि में दो दिवस की वृद्धि का अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर अब 4 और 5 फरवरी को भी राज्य में धान की खरीदी होगी।

केवल इन किसानों से होगी खरीदी

राज्य सरकार की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार 4 और 5 तारीख को केवल  ऐसे पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी जिनका टोकन कट चुके है, लेकिन वे धान नहीं बेच पाए हैं।,

ऐसे किसान बेच सकेंगे धान

तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान बेच सकेंगे
पहला जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया है।
दूसरा ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया लेकिन सत्यापन के बाद उनके पास धान पाया गया है।
तीसरा जिन्हें दिनांक 28, 29 और 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था।

30 तारीख तक ही हुई खरीदी

सरकार ने 31 जनवरी तक धान खरीदी करने का निर्णय लिया था, लेकिन 31 जनवरी को शनिवार का अवकाश होने के कारण धान खरीदी नहीं हुई। ऐसे में 30 जनवरी तक ही राज्य में धान खरीदी हुई।

15 नवंबर से शुरू हुई खरीदी

बता दें कि इस वर्ष राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से शुरू की गई थी। 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से करीब 140 लाख टन धान की खरीदी की गई है।

33 हजार करोड़ का भुगतान

सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अब तक 33 हजार 149 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में की गई है। अभी केवल एमएसपी का भुगतान किया गया है। अंतर की राशि का भुगतान बाद में किया जाएगा।

27 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया था पंजीयन

इस खरीफ सीजन में छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 27 लाख 43 हजार 145 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों से धान खरीदी के लिए 2,740 धान खरीदी केंद्र बनाए गए थे।

Exit mobile version