October 28, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Dhan Kharidi: छत्‍तीसगढ़ के किसानों को इस बार 3217 रुपये क्विंटल मिलेगा धान का भाव, जानिए..क्‍यों हो रही है यह मांग

1 min read
Dhan Kharidi: छत्तीीसगढ़ के किसानों को इस बार 3217 रुपये क्विंटल मिलेगा धान का भाव, जानिए..क्यों5 हो रही है यह मांग

Dhan Kharidi: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के किसानों से पिछले खरीफ सीजन में प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान खरीदी की गई थी। अब खरीफ सीजन 2024-25 की धान खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी के लक्ष्‍य के साथ ही तारीख की भी घोषणा कर दी है। लेकिन अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि किसानों को धान का भुगतान किस रेट पर किया जाएगा।

दरअसल, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी का वादा किया था। नवंबर 2023 में जब भाजपा सत्‍ता में आई तक धान खरीदी चल रही थी। सत्‍ता में आते ही भाजपा ने 3100 रुपये के रेट से भुगतान की घोषणा कर दी। नए सीजन के लिए केंद्र सरकार ने धान का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ा दिया है। ऐसे में अब मांग उठने लगी है कि एमएसपी में की गई बढ़ोतरी का लाभ किसानों को दिया जाए।

Dhan Kharidi:कांग्रेस ने की 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग

राज्‍य सरकार ने इस वर्ष 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का फैसला किया है। खरीदी का लक्ष्‍य 1 लाख 60 हजार टन तय किया।  कांग्रेस की तरफ से धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू करने की मांग की जा रही है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ प्रवक्‍ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार 14 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी करने की घोषणा की है।

इन 75 दिनों में करीब 35 दिन छुट्टी में निकल जाएंगे। ऐसे में मात्र 40 दिन बचेंगे, धान खरीदी के लिए। ठाकुर ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग करती  थी, लेकिन खुद 14 नवंबर से शुरू कर रही है। उन्‍होंने कहा कि धान की एमएसपी में की गई बढ़ोतरी का लाभ भी किसानों को मिलना चाहिए, इस बार 3217 रुपये में धान खरीदी की जाए।

Dhan Kharidi: जानिए.. धान की एमएसपी में कितनी की गई है बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 के लिए धान की एमएसपी में 117 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। वहीं, भाजपा ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया है। अब किसान संगठनों के साथ कांग्रेस मांग कर रही है कि 3100 में एमएसपी में की गई बढ़ोतरी को शामिल कर इस बार किसानों को 3217 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाए।

सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .