Site icon Chatur Post

Dhan Kharidi विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक 10 को: धान खरीदी की तारीख और लक्ष्य पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet साय कैबिनेट की बैठक खत्‍म: पढ़िए- विष्‍णुदेव कैबिनेट के 8 बड़े फैसले

Dhan Kharidi  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। बैठक मंत्रालय में होगी। इस बैठक में अन्य विषयों के साथ धान खरीदी की तारीख और लक्ष्य फाइनल किए जाने की संभावना है।

उपसमिति समिति के फैसलों पर मुहर

राज्य में धान खरीदी के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उप समिति ने धान खरीदी का अनुमानति लक्ष्य तय कर रखा है। समिति ने नई नीति भी फाइन कर लिया है। इसका प्रस्ताव अनुमोदन के लिए कैबिनेट को भेज दिया गया है।

Dhan Kharidi  कैबिनेट की बैठक में होगा अंतिम निर्णय

10 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी नीति पर चर्चा हो सकती। कैबिनेट से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद उसे जारी कर दिया जाएगा।  सूत्रों के अनुसार नीति में ज्यादा बदला की संभावना नहीं है।

15 नवंबर से शुरू हो सकती है खरीदी

किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक धान की कटाई शुरू नहीं हो पाई है। बताते चलें कि पहले धान की खरीदी एक नवंबर से शुरू होती थी।

Dhan Kharidi  एक लाख 60 हजार टन का लक्ष्य

राज्य सरकार इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर एक लाख 60 हजार टन धान खरीदी का अनुमानति लक्ष्य तय कर सकती है। पिछले साल भी यही लक्ष्य रख गया था और लगभग एक लाख 49 हजार टन धान की खरीदी हुई थी।

3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी

छत्तीसगढ़ के किसानों से इस वर्ष भी धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से होगी। इसमें केंद्र की तरफ से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान तुरंत कर दिया जाएगा। अंतर की राशि का भुगतान जनवरी- फरवरी में किए जाने की संभावना है।

Exit mobile version